facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मर्जर के बाद भी विस्तारा का उड़ान अनुभव समान रहेगा: Air India

Advertisement

एयर इंडिया और विस्तारा मर्जर के बाद, एकीकृत इकाई के ‘फ्रीक्वेंट फ्लायर’ कार्यक्रम के जरिये विंटेज ‘महाराजा’ को बरकरार रखा जाएगा।

Last Updated- October 18, 2024 | 12:10 PM IST
Vistara-Air India Merger
Representative image

एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि विलय के बाद विस्तारा के मार्ग तथा समय सारणी के साथ-साथ उड़ान के दौरान मिलने वाला अनुभव समान ही रहेगा।

विस्तारा के विमानों से संचालित उड़ानों का कोड ‘एआई2’ होगा। दोनों पूर्ण सेवा वाहकों का विलय 12 नवंबर को पूरा होने वाला है, जिसके बाद सिंगापुर एयरलाइंस की नई इकाई में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है।

विलय के बाद, एकीकृत इकाई के ‘फ्रीक्वेंट फ्लायर’ कार्यक्रम के जरिये विंटेज ‘महाराजा’ को बरकरार रखा जाएगा। एयर इंडिया ने बयान में कहा, ‘‘ क्लब विस्तारा के मौजूदा सदस्यों को एयर इंडिया के ‘फ्लाइंग रिटर्न्स’ कार्यक्रम में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस विलय के साथ ‘फ्लाइंग रिटर्न्स’ भी एक नए अवतार ‘महाराजा क्लब’ में परिवर्तित हो जाएगा।’’

विलय के बाद भी विस्तारा द्वारा प्रदान किया गया अनुभव ग्राहकों के लिए समान रहने की बात दोहराते हुए एयर इंडिया ने कहा कि विस्तारा की पहचान चार अंकों वाले एक विशेष एयर इंडिया कोड से होगी जिसकी शुरुआत अंक ‘2’ से होगी।

बयान में कहा गया, ‘‘ उदाहरण के लिए ‘यूके 955’ 12 नवंबर के बाद एआई 2955 बन जाएगा, जिससे बुकिंग के समय ग्राहकों को उनकी पहचान करने में मदद मिलेगी।’’

इसके अलावा, उसने कहा कि विस्तारा विमानों द्वारा संचालित मार्ग तथा समय सारणी वही रहेगी। साथ ही एयरलाइन का उड़ान के दौरान का अनुभव भी समान रहेगा। कुछ हलकों में इस बात को लेकर चिंता है कि क्या विलय के बाद विस्तारा के यात्रियों को अब पहले जैसी ही सेवाएं मिलती रहेंगी, क्योंकि परिवर्तन के दौर से गुजर रही एयर इंडिया को हाल के दिनों में सेवा संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

एयर इंडिया ने दो अक्टूबर को कहा था कि विलय के बाद भी विस्तारा का अनुभव समान रूप से बरकरार रहेगा। विस्तारा के चेयरमैन भास्कर भट ने बुधवार को कहा कि एकीकृत इकाई दोनों विमानन कंपनियों की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेगी और। एयर इंडिया-विस्तारा विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 12:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement