facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत में स्मार्टफोन का जलवा, प्रीमियम सेगमेंट में Vivo और Apple ने बढ़ाई बाजार हिस्सेदारी

Advertisement

IDC के ग्लोबल मोबाइल फोन ट्रैकर के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में Apple ने 8.6% और Samsung ने 12.3% मार्केट शेयर हासिल किया।

Last Updated- November 14, 2024 | 6:50 AM IST
Smartphone- स्मार्टफोन
Representative image

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में भारत का स्मार्टफोन मार्केट 6% की ग्रोथ के साथ 4.6 करोड़ यूनिट पर पहुंच गया। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही में वीवो सबसे आगे रही, जबकि टॉप 10 ब्रांड्स में iQOO ने सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की। मार्केट में चीनी कंपनियों का दबदबा रहा, और टॉप ब्रांड्स ने कुल 72% मार्केट शेयर हासिल किया।

Apple और Samsung की हिस्सेदारी बढ़ी

IDC के ग्लोबल मोबाइल फोन ट्रैकर के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में Apple ने 8.6% और Samsung ने 12.3% मार्केट शेयर हासिल किया। Apple ने इस तिमाही में अपनी सबसे बड़ी 40 लाख यूनिट की सेल दर्ज की, जिसमें iPhone-15 और iPhone-13 मॉडल्स टॉप पर रहे। वैल्यू के हिसाब से Apple का मार्केट शेयर 28.7% और Samsung का 15.2% रहा, जिससे Apple की लीड और बढ़ गई।

प्रीमियम सेगमेंट की रिकॉर्ड ग्रोथ

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रीमियम सेगमेंट (₹50,000 से ₹68,000) में 86% की ग्रोथ दर्ज की गई, और इसकी हिस्सेदारी 2% से बढ़कर 4% हो गई। इस सेगमेंट में Apple का मार्केट शेयर बढ़कर 71% हो गया, जबकि Samsung का शेयर घटकर 19% रह गया। टॉप मॉडल्स में iPhone 15/13/14, Galaxy S23 और OnePlus 12 शामिल रहे।

एंट्री-लेवल प्रीमियम सेगमेंट में ओप्पो को बढ़त

₹16,000 से ₹35,000 के एंट्री-लेवल प्रीमियम सेगमेंट में 42% की ग्रोथ हुई और कुल सेल्स में इसका 28% योगदान रहा। इस सेगमेंट में Oppo को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जबकि Samsung और Vivo का मार्केट शेयर घटा। इन तीनों की संयुक्त हिस्सेदारी 53% रही।

5G स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ी

5G स्मार्टफोन का मार्केट शेयर 57% से बढ़कर 83% हो गया, जबकि इनका एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) 20% घटकर ₹24,600 रह गया।

ब्रांड-वार मार्केट शेयर

वीवो: 15.8% (20% ग्रोथ)
ओप्पो: 13.9%
रियलमी: 11.5%
शाओमी: 11.4%
पोको: 5.8%
मोटोरोला: 5.7%
आईक्यू: 4.2%
वनप्लस: 3.6%

टैबलेट पीसी मार्केट में भी ग्रोथ

साइबर मीडिया रिसर्च (CMR) के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत के टैबलेट पीसी मार्केट में 46% की ग्रोथ दर्ज हुई। इस सेगमेंट में Apple का iPad 34% हिस्सेदारी के साथ टॉप पर रहा। ₹20,000-₹30,000 रेंज के टैबलेट्स में 108% की ग्रोथ देखी गई, जो प्रीमियम प्रोडक्ट्स की ओर शिफ्ट को दिखाता है।

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 6:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement