facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vizhinjam port: Adani के ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह में पहले मदरशिप की अगवानी, सितंबर तक कमर्शियल शुरुआत की उम्मीद

Advertisement

जहाज एमवी सैन फर्नांडो के गुरुवार को इस बंदरगाह पहुंचने पर करीब हजार लोग उपस्थित थे और इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Last Updated- July 11, 2024 | 9:50 PM IST
Adani Port

Vizhinjam port: भारत के पहले ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह व गहरे पानी के कंटेनर टर्मिनल विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह ने गुरुवार को प्रायोगिक परीक्षण के तहत पहले मदरशिप की अगवानी कर इतिहास रचा। उम्मीद है कि अदाणी समूह का यह बंदरगाह इस साल सितंबर में ओणम के आसपास व्यावसायिक रूप से चालू हो जाएगा।

जहाज एमवी सैन फर्नांडो के गुरुवार को इस बंदरगाह पहुंचने पर करीब हजार लोग उपस्थित थे और इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। टनबोट के ज​रिए इस जहाज को पानी की सलामी दी गई। मेयर्स्क द्वारा तैयार एमवी सैन फर्नांडो बंदरगाह के बाहरी लंगर के क्षेत्र में सुबह करीब 7 बजे पहुंचा था और सुबह 9.30 बजे उसे बर्थ पर लिया गया था। इसके साथ ही ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह का संचालन शुरू हो गया।

विझिंजम बंदरगाह की प्रबंध निदेशक दिव्या एस अय्यर ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘अब हम संचालन शुरू कर रहे हैं। हमने इसे प्रायोगिक आधार पर शुरू किया है क्योंकि हम गलती की सभी आशंकाओं का निराकरण करना चाहते हैं। यह भारत का पहला ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह और पहला गहरे पानी का कंटेनर टर्मिनल है। इसका पहला चरण लगभग पूरा होने के करीब है। आधारभूत ढांचे से जुड़े सभी कार्य पूरे हो चुके हैं।’

बंदरगाह पर पहुंचने वाला मदरशिप करीब 300 मीटर लंबा, 48 मीटर चौड़ा है और यह करीब 2,000 कंटेनर ढो सकता है। अय्यर ने बताया, ‘यह भारत का पहला सेमी ऑटोमेटिड कंटेनर बंदरगाह है। हम डेढ़ से दो महीने अलग-अलग स्थितियों में पोत की निगरानी, प्रबंधन प्रणाली और क्रेन के नियंत्रण पर कार्य करने का प्रयास करेंगे। हम सितंबर में वास्तविक संचालन शुरू करने की योजना बना रहे हैं।’

उन्होंने बताया, ‘इससे काफी राजस्व देश में आएगा। इसका स्थान बहुत रणनीतिक है। विदेशी कंपनियों में काफी उत्साह है।’

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement