facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Voda-Idea ने 23 सितंबर को निवेशकों की आपात बैठक बुलाई, AGR मुद्दों पर चर्चा होगी

Advertisement

भारी कर्ज के बोझ से दबी कंपनी को अदालत के फैसले के बाद अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

Last Updated- September 20, 2024 | 10:51 PM IST

वोडाफोन आइडिया ने 23 सितंबर को निवेशकों और विश्लेषकों के साथ आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में हाल की घटनाओं पर चर्चा की जाएगी। दूरसंचार कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी है।

बैठक बुलाने का फैसला सर्वोच्च न्यायालय के बकाया एजीआर की पुन: गणना से जुड़ी चिंताओं के बीच कई दूरसंचार ऑपरेटरों (वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल समेत) की याचिकाएं खारिज किए जाने के एक दिन बाद लिया गया है।

यह फैसला वित्तीय रूप से संकटग्रस्त वोडाफोन आइडिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि उस पर भारत सरकार का हजारों करोड़ रुपये का शुल्क बकाया है। भारी कर्ज के बोझ से दबी कंपनी को अदालत के फैसले के बाद अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

कंपनी ने कहा है, “वोडाफोन आइडिया लिमिटेड सोमवार, 23 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक अपने वरिष्ठ प्रबंधन के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल आयोजित करेगी जिसमें हाल की घटनाओं पर अपडेट दिया जाएगा।’इसमें मुख्य कार्या​धिकारी अक्षय मूंदड़ा और मुख्य वित्तीय अ​धिकारी मूर्ति जीवीएएस तथा अन्य वरिष्ठ अ​धिकारी शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement