facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईओटी के बढ़ते उपयोग पर ध्यान दे रही voda-idea

Advertisement

नेवतिया ने कहा कि कंपनी आईओटी के लिए उपयुक्त समाधानों की प्रमुख प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

Last Updated- July 06, 2023 | 10:27 PM IST
Vodafone-idea share price

वोडाफोन आइडिया (voda-idea) स्मार्ट मीटरिंग, कनेक्टेड कार समाधान, स्मार्ट मीटरिंग और ईवी बैटरी प्रबंधन जैसे इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) के बढ़ते उपयोग का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। वीआई के मुख्य उद्यम कारोबार अधिकारी अरविंद नेवतिया ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

उन्होंने ऑनलाइन बातचीत में कहा कि कंपनी अपने मौजूदा सेवा पोर्टफोलियो को क्लाउड और सुरक्षा सेवाओं के साथ अद्यतन कर रही है और वह 5जी की कमी से प्रभावित नहीं है।

आईओटी इंटरनेट पर उपकरणों और प्रणालियों के साथ डेटा को जोड़ने और आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से सेंसर, सॉफ्टवेयर और अन्य तकनीकों के साथ अंतर्निहित भौतिक वस्तुओं का नेटवर्क होता है।

इन उपकरणों में सामान्य घरेलू वस्तुओं जैसे वाई-फाई राउटर, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ उपकरण, स्मार्ट फ्रिज और एलईडी से लेकर आरएफआईडी टैग और परिष्कृत औद्योगिक उपकरण तक शामिल रहते हैं।

नेवतिया ने कहा कि कंपनी आईओटी के लिए उपयुक्त समाधानों की प्रमुख प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

उन्होंने कहा कि वोडाफोन ने भारत में आईओटी की शुरुआत की। कनेक्टेड कारों के क्षेत्र में हम उन लगभग सभी कार ब्रांडों के साथ बाजार में अग्रणी हैं, जिनके पास वीआई आईओटी समाधान पर चलने वाले कनेक्टेड कार समाधान हैं। हमने देश में स्मार्ट मीटरिंग परियोजना की पहली निविदा हासिल की थी।

सरकारी स्वामित्व वाली एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के साथ साझेदारी में वीआई ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 33.3 लाख अतिरिक्त स्मार्ट मीटर लगाने की घोषणा की है। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी प्रबंधन जैसे नए क्षेत्रों में भी कदम रख रही है। नेवतिया ने जोर देकर कहा कि 5जी कंपनी नहीं होने का इस क्षेत्र में विस्तार योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement