facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Voda-Idea के शेयर ने शुरुआती लाभ गंवाया, 4% की बढ़त के साथ बंद

Advertisement

VI के शेयरों में बढ़त कंपनी द्वारा नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग को तीन साल के लिए 4G और 5G नेटवर्क उपकरण की आपूर्ति के लिए लगभग 30,000 करोड़ रुपये के अनुबंध दिए जाने के बाद हुई।

Last Updated- September 23, 2024 | 5:12 PM IST
Vodafone idea

वोडाफोन आइडिया (VIL) का शेयर सोमवार को लगभग चार प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। यह बढ़त कंपनी द्वारा नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग को तीन साल के लिए 4G और 5G नेटवर्क उपकरण की आपूर्ति के लिए लगभग 30,000 करोड़ रुपये के अनुबंध दिए जाने के बाद हुई।

बीएसई पर दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 11.73 प्रतिशत बढ़कर 11.71 रुपये पर पहुंच गया था। बाद में यह 3.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10.83 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर कंपनी का शेयर 3.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10.86 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, दिन में कारोबार के दौरान यह 14 प्रतिशत बढ़कर 11.94 रुपये पर पहुंच गया था।

मात्रा के लिहाज से, बीएसई पर कंपनी के 1,502.39 लाख शेयरों का और एनएसई पर 16,824.75 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। यह इस वर्ष किसी भी भारतीय दूरसंचार कंपनी द्वारा दिया गया सबसे बड़ा सौदा है। यह सौदा कंपनी की तीन-वर्षीय पूंजीगत व्यय योजना के क्रियान्वयन की दिशा में पहला कदम है। कंपनी ने पूर्व में कहा था कि वह तीन साल के दौरान 6.6 अरब डॉलर या 55,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय करेगी।

Also read: Closing Bell: रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर बाजार, Sensex 384 अंक मजबूत हुआ; Nifty 26 हजार के करीब

कंपनी ने रविवार को बयान में कहा, “वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ तीन साल की अवधि में नेटवर्क उपकरणों की आपूर्ति के लिए लगभग 3.6 अरब डॉलर (लगभग 300 अरब रुपये) का एक बड़ा सौदा किया है। पूंजीगत व्यय कार्यक्रम का उद्देश्य 4G आबादी के कवरेज को 1.03 अरब से बढ़ाकर 1.2 अरब करना, प्रमुख बाजारों में 5G पेश करना और डेटा वृद्धि के अनुरूप क्षमता बढ़ाना है।”

इन नए दीर्घकालिक सौदों के लिए आपूर्ति आगामी तिमाही में शुरू होगी। बयान में कहा गया है कि कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता 1.2 अरब भारतीयों तक 4जी सेवाओं का विस्तार करना है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अक्षय मूंदड़ा ने कहा कि कंपनी ने निवेश चक्र शुरू कर दिया है। कंपनी ने वीआईएल 2.0 की यात्रा शुरू की है।

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 5:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement