facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Indus Towers में अपनी 2.3 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी बेचना चाहता है Vodafone Group

Advertisement

वोडाफोन ग्रुप भारत के Indus Towers में अपनी 21.5% हिस्सेदारी ब्लॉक डील के ज़रिए बेचने का प्रयास करेगा, बैंक ऑफ अमेरिका, मॉर्गन स्टेनली और बीएनपी पारिबा को किया हायर

Last Updated- June 14, 2024 | 4:29 PM IST
Vodafone exits Indus Towers, raises Rs 2,800 cr; clears Rs 890 cr dues Vodafone ने प्राप्त राशि में से 890 करोड़ रुपये का उपयोग ऋणदाताओं का बकाया चुकाने में किया है।
Photo: Bloomberg

वोडाफोन ग्रुप अपना कर्ज चुकाने के लिए अगले हफ्ते स्टॉक मार्केट ब्लॉक डील के ज़रिए भारत की Indus Towers में अपनी पूरी 2.3 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रहा है। Vodafone के पास अभी Indus Towers कंपनी के 21.5% शेयर हैं, जिसकी कीमत शुक्रवार को मुंबई में शेयर बाजार के भाव के हिसाब से 2.3 बिलियन डॉलर है।

सूत्रों के मुताबिक, अभी ये तय नहीं है कि वो कितनी हिस्सेदारी बेचेगा, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि बाजार में इसकी मांग कितनी है। सूत्रों के मुताबिक अभी इसकी मांग का पता लगाया जा रहा है।

वोडाफोन ग्रुप (भारत या ब्रिटेन) और इंडस टावर्स ने इस खबर पर अभी कोई कॉमेंट नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक वोडाफोन अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में बेचे जाने वाले शेयरों (ब्लॉक डील) के ज़रिए अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहता है।

इस काम के लिए उसने बैंक ऑफ अमेरिका, मॉर्गन स्टेनली और बीएनपी पारिबा को हायर किया है। हालांकि इन बैंकों ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि वोडाफोन ने पिछले साल 2022 में अपनी पूरी 28% हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक वो थोड़ा ही बेच पाया है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement