facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone-Idea का 5 अरब डॉलर का वार्षिक स्पेक्ट्रम, एजीआर बकाया: सीएलएसए 

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 11:45 PM IST
Vodafone-idea share price

Vodafone-Idea (वीआई) के गहराते वित्तीय संकट से बाजार हिस्सेदारी में कमी आने की संभावना है और फर्म अपने वार्षिक 5 अरब डॉलर स्पेक्ट्रम को पूरा करने और वित्त वर्ष 2026 से सरकार को समायोजित सकल राजस्व देय भुगतान भी देने में असमर्थ होगी। सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

वीआई को पिछले कई महीनों से संचालन और वित्त के संकट से गुजरना पड़ रहा है। कंपनी हर महीने अपने ग्राहकों में कमी देख रही है और धन जुटाने में भी असमर्थ होती जा रही है। पिछले 9 महीनों में कंपनी का पूंजीगत खर्च इसकी प्रतिद्वंदी कंपनी एयरटेल की तुलना में 80 फीसदी कम रहा।

सरकार के लिए ब्याज को इक्विटी में बदलने की योजना भी नहीं बन पाई है। सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि फंडिंग में देरी के कारण 5जी के प्रसार में सुस्ती और पूंजीगत खर्च में कमी के कारण कंपनी का मार्केट शेयर घाटा भी तय है। चार साल की ब्याज स्थगन के बावजूद, वीआई का वित्तीय संकट गहरा रहा है और सरकार के लिए ब्याज को इक्विटी में बदलने की प्रक्रिया भी लंबित है।

इसके अलावा, सीएलएसए ने रिपोर्ट में कहा कि यह अनुमान है कि वीआई वित्त वर्ष 2026 से वार्षिक भुगतान में लगभग 5 अरब डॉलर (मौजूदा नकदी प्रवाह का 3.5 गुना) पूरा करने में असमर्थ होगी। वीआई ने सीएलएसए की इस रिपोर्ट का कोई जवाब नहीं दिया।

सितंबर 2021 में सरकार ने दूरसंचार कंपनियों के लिए संशोधित पैकेज का ऐलान किया। इस पैकेज के तहत दूरसंचार कंपनियों को समायोजित सकल राजस्व और बकाया स्पेक्ट्रम (2021 में खरीदे गए एक को छोड़कर) का भुगतान करने के लिए चार वर्ष का अतिरिक्त समय दिया गया।

कंपनियों को यह भी विकल्प दिया गया कि कंपनियां बकाया ब्याज को सरकार के लिए इक्विटी में बदल सकती हैं। पिछली जनवरी में, वीआई ने अपने 16,000 करोड़ रुपये के ब्याज को इक्विटी में बदलने का विकल्प चुना। इसके बाद सरकार को वीआई में 33 फीसदी हिस्सेदारी मिल जाएगी। मगर, यह  प्रस्ताव अभी तक लंबित है।

केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महीने की शुरुआत में एक उद्योग कार्यक्रम में कहा था कि वोडाफोन आइडिया को कई आवश्यकताएं हैं। इसमें पूंजी की विशेष आवश्यकता है। कितनी पूंजी, कौन खर्च करेगा? इस समय उन सभी चीजों पर चर्चा चल रही है।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement