facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone Idea की 150 अरब रुपये के लोन के लिए बैंकों से बातचीत जारी!

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, सरकारी बैंकों जैसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के साथ ही कुछ निजी बैंकों से भी इसके लिए बातचीत चल रही है।

Last Updated- May 02, 2024 | 5:08 PM IST
Vodafone Idea share price on Vi revival plan

भारतीय टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया को आगामी दो सालों में अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने की उम्मीद है। कंपनी इस दौरान 150 अरब रुपये यानी 1.80 बिलियन डॉलर का ऋण लेने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक, सरकारी बैंकों जैसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के साथ ही कुछ निजी बैंकों से भी इसके लिए बातचीत चल रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कई बैंकों के समूह को लीड कर सकता है और वोडाफोन आइडिया को किस्तों में ऋण दे सकता है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और बातचीत जारी है।

गौरतलब है कि वोडाफोन आइडिया पर पहले से ही काफी कर्ज है और कंपनी को उम्मीद है कि यह ऋण उसे कर्ज कम करने और अपने प्रतिस्पर्धियों से बराबरी करने में मदद करेगा। कंपनी ने हाल ही में 5G सेवाएं शुरू करने और 4जी नेटवर्क को एडवांस करने के लिए 5 अरब डॉलर से अधिक जुटाने की योजना बनाई थी।

पिछले महीने, वोडाफोन आइडिया ने अपनी दूसरी शेयर बिक्री (जो भारत की अब तक की सबसे बड़ी थी) में 1,600 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह बिक्री सफल रही और प्रस्तावित शेयरों की तुलना में 6.36 गुना अधिक बोलियां प्राप्त हुईं। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement