facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone Idea ने चीन की कंपनी ZTE को दिया 200 करोड़ रुपये का ऑर्डर

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 9:46 PM IST
vodafone idea

दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया ने हाल में चीन की कंपनी जेडटीई को करीब 200 करोड़ रुपये का नेटवर्क उपकरण का ऑर्डर दिया है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (एमपी-सीजी) के दूरसंचार सर्किलों में ब्रॉडबैंड नेटवर्क उपकरण मुहैया कराने के लिए चीन की कंपनी को ऑर्डर दिया है। एक सूत्र ने कहा, ‘‘वोडाफोन आइडिया ने जेडटीई को करीब 200 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) के संज्ञान में लाया गया है, जो विश्वसनीय टेलीकॉम पोर्टल का प्रबंधन करता है और अनुमति-योग्य दूरसंचार उपकरणों को मंजूरी देता है। इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए वोडाफोन आइडिया को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला है। दो सूत्रों ने बताया कि यह ऑर्डर गुजरात और एमपी-सीजी सर्किल के लिए दिया गया है, जबकि उनमें से एक ने बताया कि ऑर्डर के दायरे में महाराष्ट्र सर्किल भी शामिल है।

16 दिसंबर, 2020 को मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति ने दूरसंचार क्षेत्र पर राष्ट्रीय सुरक्षा निर्देश को मंजूरी दी थी। इसके मुताबिक सेवाप्रदाताओं को उपकरणों की खरीद भरोसेमंद स्रोतों से ही करनी होती है। इस निर्देश के प्रावधानों के तहत सरकार देश में दूरसंचार नेटवर्क स्थापना के लिए विश्वसनीय स्रोतों और उत्पादों की एक सूची घोषित करती है।

निर्देश से संबंधित सभी कार्य विश्वसनीय दूरसंचार पोर्टल के माध्यम से किए जाते हैं। विश्वसनीय स्रोतों और उत्पाद की सूची उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की अध्यक्षता वाली समिति के अनुमोदन के आधार पर तय की जाती है।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement