facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone Idea Q3 results: टेलीकॉम कंपनी का घाटा कम होकर 6,986 करोड़ रुपये रहा

Advertisement

VI ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका ARPU 145 रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में यह 135 रुपये था।

Last Updated- January 29, 2024 | 8:46 PM IST
Vodafone Idea share price on Vi revival plan

Vodafone Idea Q3 results: आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रही दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घाटा कम होकर 6,986 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को इस तिमाही नतीजे की सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 7,990 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वोडाफोन आइडिया का परिचालन राजस्व 10,673.1 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि के 10,620.6 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग स्थिर है।

कंपनी ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका ARPU (प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व) 145 रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में यह 135 रुपये था। इस तरह सालाना आधार पर इसमें 7.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Also read: ITC Q3 results: ITC का मुनाफा 10.8% बढ़ा, विश्लेषकों की उम्मीदों को किया पार

वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अक्षय मूंदड़ा ने कहा, ‘‘हमें पिछली 11 तिमाहियों में 21.4 अरब रुपये की उच्चतम एबिटा (कर एवं ब्याज अदायगी से पहले की आय) दर्ज करते हुए खुशी हो रही है। उभरते उद्योग परिदृश्य और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप हमने अपनी पेशकशों में सुधार किया है और साथ ही अपने उत्पादों पर भी ध्यान केंद्रित किया है।’’

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों की वजह से वोडाफोन आइडिया पिछली 10 तिमाहियों से लगातार अपने 4G ग्राहकों और ARPU को बढ़ाने में सफल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 5G सेवाओं की पेशकश के लिए जरूरी निवेश जुटाने को कंपनी विभिन्न पक्षों के संपर्क में बनी हुई है।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 8:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement