facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone Idea Q4 Results 2023: मार्च तिमाही में घाटा कम होकर 6,419 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 9:38 AM IST
vodafone idea

Vodafone Idea Q4 Results 2023: कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा गिरकर 6,418.9 करोड़ रुपये रह गया।

वीआईएल (Vodafone Idea Limited) ने गुरुवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसे 6,563.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

आलोच्य अवधि में कंपनी की सेवाओं से आय करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 10,506.5 करोड़ रुपये हो गई जबकि जनवरी-मार्च 2022 में यह 10,228.9 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि समूचे वित्त वर्ष 2022-23 में वोडाफोन आइडिया का घाटा बढ़कर 29,297.6 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में उसका घाटा 28,234.1 करोड़ रुपये रहा था।

वोडाफोन और आइडिया के विलय के बाद पहली बार कंपनी की सेवाओं से आमदनी भी बढ़ी है। समाप्त वित्त वर्ष में वीआईएल का राजस्व 9.4 प्रतिशत बढ़कर 42,133.9 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का कुल सकल कर्ज 31 मार्च को घटकर 2.09 लाख करोड़ रुपये पर आ गया जबकि दिसंबर, 2022 तिमाही के अंत में यह 2.23 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 9:38 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement