facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone Idea के शेयर रॉकेट की तरह उड़े, 30,000 करोड़ रुपये की मेगा डील का असर

Advertisement

BSE पर वोडाफोन आइडिया के शेयर 8.96% बढ़कर ₹11.42 प्रति शेयर तक पहुंच गए।

Last Updated- September 23, 2024 | 1:04 PM IST
vodafone idea
Representative Image

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में सोमवार को शुरुआती ट्रेडिंग में 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। कंपनी ने नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ ₹29,880 करोड़ का नेटवर्क इक्विपमेंट सप्लाई डील पूरा होने की अनाउंसमेंट की। यह डील तीन साल की अवधि के लिए है। BSE पर वोडाफोन आइडिया के शेयर 8.96% बढ़कर ₹11.42 प्रति शेयर तक पहुंच गए।

यह डील वोडाफोन आइडिया की तीन साल की बड़ी कैपेक्स (पूंजीगत व्यय) योजना का पहला कदम है। इसकी अनुमानित लागत लगभग 6.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर (₹55,000 करोड़) है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य 4जी कवरेज को 1.03 अरब से बढ़ाकर 1.2 अरब लोगों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही, प्रमुख बाजारों में 5जी की शुरुआत करना और डेटा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नेटवर्क की क्षमता बढ़ाना भी शामिल है। वोडाफोन आइडिया ने 22 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज में यह जानकारी दी।

कंपनी ने अपने मौजूदा लॉन्ग-टर्म पार्टनर्स नोकिया और एरिक्सन के साथ साझेदारी जारी रखी है और सैमसंग को नए पार्टनर के रूप में जोड़ा है।

AGR Case

पिछले हफ्ते वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। इसकी वजह सुप्रीम कोर्ट द्वारा टेलीकॉम कंपनियों की एजीआर (Adjusted Gross Revenues) बकाया राशि की दोबारा गणना करने की याचिका को खारिज करना रही। इस फैसले के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गिरावट आई।

वोडाफोन आइडिया की Q4FY24 अर्निंग्स कॉल में मैनेजमेंट ने बताया कि वे बेस AGR राशि में ₹6,000 करोड़ की करेक्शन की मांग कर रहे थे और लगभग ₹70,000 करोड़ बकाए में से ₹35,000 करोड़ (जिसमें ब्याज, पेनल्टी और पेनल्टी पर ब्याज शामिल है) की छूट की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मांग को सीधे खारिज कर देना वोडाफोन आइडिया की रिवाइवल योजनाओं के लिए एक बड़ा झटका है।

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 1:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement