facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CRED के कुणाल शाह ने जिस Voice-AI स्टार्टअप पर लगाया दांव, उसने जुटाए 30 लाख डॉलर

Advertisement

क्रेड, एम2पी, टर्टलमिंट और किश्त के संस्थापकों का समर्थन; फंड का इस्तेमाल एआई मॉडल और गो-टू-मार्केट टीम मजबूत करने में होगा

Last Updated- January 07, 2026 | 9:14 AM IST
Startup Funding

वॉइस-एआई स्टार्टअप एरोहेड ने प्रमुख फिनटेक फाउंडर और अधिकारियों के समर्थन से स्टेलरिस वेंचर पार्टनर्स के नेतृत्व में सीड फंडिंग में 30 लाख डॉलर जुटाए हैं। कई प्रमुख निवेशकों में क्रेड, एम2पी, टर्टलमिंट और किश्त के दिग्गज शामिल हैं। ये भी इस प्लेटफॉर्म के ग्राहक हैं। कंपनी इन फंड का उपयोग अपने एआई मॉडल को मजबूत बनाने, अपनी टेक्नॉलजी और गो-टू-मार्केट टीम का विस्तार करने और वित्तीय संस्थानों के लिए सेल्स कन्वर्जन को बढ़ावा देने के लिए करने की योजना बना रही है।

इस निवेश राउंड में भाग लेने वाले प्रमुख निवेशकों में कुणाल शाह (फाउंडर, क्रेड), मधुसूदनन आर (फाउंडर, एम2पी) और सीनियर फिनटेक एग्जीक्यूटिव केयूर राजीव काशीकर (टर्टलमिंट), प्रमोद मोहनदास (किश्त) और शादाब शमीम (किश्त) शामिल हैं।

एरोहेड की स्थापना देवयानी गुप्ता और वेंगडानाथन श्रीनिवासन द्वारा की गई थी। देवयानी व्हार्टन में अध्ययन कर चुकी हैं और बीसीजी की पूर्व कंसल्टेंट हैं। वेंगडानाथन श्रीनिवासन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिन्हें एडब्ल्यूएस, रिपलिंग, उबर और एयरबीएनबी जैसी प्रमुख टेक्नोलजी कंपनियों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।

यह कंपनी भारत और दुनिया भर में बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों को अल्ट्रा-ह्यूमन वॉइस एआई बॉट्स के जरिये अपने टॉप-परफॉर्मिंग सेल्स एजेंट के व्यवहार को बड़े पैमाने पर दोहराने में मदद करती है, जो सबसे ज्यादा कन्वर्जन वाली बातचीत करते हैं।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement