facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Voltas की AC बिक्री 35 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने बेचे रिकॉर्ड 20 लाख यूनिट

Advertisement

Voltas AC Sales: वोल्टास घरेलू बाजार में यह आंकड़ा पार करने वाली पहली कंपनी बन गई है। देश का आवासीय एसी बाजार वित्त वर्ष 2023-24 में एक करोड़ इकाई रहने का अनुमान है।

Last Updated- April 07, 2024 | 5:40 PM IST
वाणिज्यिक एसी बाजार में वृद्धि की पर्याप्त संभावनाएं: सुनील वाचानी, Commercial AC market has significant growth potential, says CEAMA president

Voltas AC Sales: घरेलू एयर कंडीशनर (AC) बनाने वाली प्रमुख कंपनी वोल्टास (Voltas) की एसी बिक्री बीते वित्त वर्ष (2023-24) में 35 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ 20 लाख इकाई के पार हो गई है। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही वोल्टास घरेलू बाजार में यह आंकड़ा पार करने वाली पहली कंपनी बन गई है।

टाटा समूह की कंपनी ने बयान में कहा कि इस प्रदर्शन का श्रेय वर्ष के दौरान कूलिंग उत्पादों की लगातार मांग, एक मजबूत ऑफलाइन और ऑनलाइन वितरण नेटवर्क और नवाचार आधारित नए उत्पाद पेश करने को दिया गया है।

Also read: Vedanta पर निवेशक बुलिश, Blackrock, ADIA समेत घरेलू म्युचुअल फंडों ने बढ़ाई हिस्सेदारी; शेयर बना रॉकेट

वोल्टास ने कहा, “कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20 लाख से अधिक एसी बेचने की उपलब्धि हासिल की, जो भारत में किसी भी ब्रांड द्वारा किसी वित्त वर्ष में एसी की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है।”

बयान के अनुसार, “वोल्टास भारत में एयर कंडीशनिंग उद्योग में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला ब्रांड है।” देश का आवासीय एसी बाजार वित्त वर्ष 2023-24 में एक करोड़ इकाई रहने का अनुमान है। यह आंकड़ा चालू वित्त वर्ष में बढ़कर 1.15 करोड़ इकाई पर पहुंच सकता है।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 5:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement