facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Voltas Q1 results: पहली तिमाही में मुनाफा दोगुना होकर 335 करोड़ रुपये हुआ, बिक्री में उछाल

Advertisement

टाटा समूह की कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, पहली तिमाही में उसने एसी की 10 लाख इाकई की बिक्री रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की।

Last Updated- August 12, 2024 | 12:23 PM IST
Voltas
Voltas Q1 Results

एयर कंडीशनर विनिर्माता व इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता वोल्टास लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 335 करोड़ रुपये हो गया। कंपली का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-तिमाही) में शुद्ध लाभ 129.42 करोड़ रुपये था।

टाटा समूह की कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, पहली तिमाही में उसने एसी की 10 लाख इाकई की बिक्री रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। इस तिमाही में उसकी कुल आय 5,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई।

समीक्षाधीन तिमाही में वोल्टास की परिचालन आय 46.46 प्रतिशत बढ़ी। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 3,359.86 करोड़ रुपये थी।

अप्रैल-जून तिमाही में वोल्टास का कुल खर्च 41.44 प्रतिशत बढ़कर 4,520.40 करोड़ रुपये हो गया। वोल्टास की कुल आय 45.81 प्रतिशत बढ़कर 5,001.27 करोड़ रुपये रही।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 12:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement