facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Voltas Q2 Results: दूसरी तिमाही का मुनाफा तीन गुना से अधिक होकर 132.83 करोड़ रुपये पर

Advertisement

वोल्टास की कुल आय, जिसमें अन्य आय भी शामिल है, सितंबर तिमाही में 16.53 प्रतिशत बढ़कर 2,754.58 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- October 29, 2024 | 8:11 PM IST
Voltas

Voltas Q2 Results: एयर कंडीशनर विनिर्माता और इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता वोल्टास लिमिटेड का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक होकर 132.83 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि कंपनी के ‘रूम एसी’ कारोबार में मात्रा के लिहाज से 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण हुई।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। एक साल पहले जुलाई-सितंबर की अवधि में कंपनी 35.65 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान वोल्टास की परिचालन आय 14.23 प्रतिशत बढ़कर 2,619.11 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,292.75 करोड़ रुपये थी।

सितंबर तिमाही में वोल्टास का कुल खर्च 10.74 प्रतिशत बढ़कर 2,486.89 करोड़ रुपये हो गया। वोल्टास की कुल आय, जिसमें अन्य आय भी शामिल है, सितंबर तिमाही में 16.53 प्रतिशत बढ़कर 2,754.58 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 8:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement