facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Voltas Share Price: Q4 रिजल्ट ने निवेशकों का किया मूड ऑफ, 9 फीसदी तक लुढ़के शेयर

Advertisement

Voltas ने मंगलवार को बताया था कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 22.75 फीसदी घटकर 110.64 करोड़ रुपये रह गया।

Last Updated- May 08, 2024 | 1:28 PM IST
Voltas
Representative Image

Voltas Share Price: टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनी वोल्टास लिमिटेड (Voltas Limited) के शेयर में बुधवार को 9 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। कंपनी के चौथी तिमाही में मुनाफा घटने से शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई पर शेयर 9.13 प्रतिशत गिरकर 1,261.65 रुपये पर आ गया। एनएसई पर यह 9.15 प्रतिशत गिरकर 1,262 रुपये पर रहा।

कैसे रहे Voltas के चौथी तिमाही के नतीजे?

एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनी ने मंगलवार (7 मई) को बताया था कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 22.75 फीसदी घटकर 110.64 करोड़ रुपये रह गया। यह गिरावट कंपनी के अधिक खर्चों की वजह से आई।

यह भी पढ़ें: Q4 Result Today: L&T, TVS मोटर और हीरो मोटोकॉर्प समेत 29 कंपनियां आज पेश करेंगी अपनी कमाई का लेखा-जोखा

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 4,202.88 करोड़ रुपये रही, जो साल भर पहले की समान अवधि में 2,956.8 करोड़ रुपये थी। चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च एक साल पहले इसी अवधि के 2,761.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,044.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वोल्टास ने कहा कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा इससे पिछले वर्ष के 136.22 करोड़ रुपये की तुलना में 248.11 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 9,498.77 करोड़ रुपये की तुलना में 12,481.21 करोड़ रुपये रही है।

कंपनी ने कहा कि उसने 2023-24 में 20 लाख एसी की बिक्री का मील का पत्थर हासिल कर लिया है।

वोल्टास ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन वर्ष 2023-24 के लिए एक रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य वाले शेयर के लिए पांच रुपये प्रति शेयर के हिसाब से लाभांश की सिफारिश की है।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 12:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement