facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Voltas ने 110 दिन में बेचे 10 लाख AC, कहा- FY29 तक 50,000 करोड़ रुपये का होगा भारत का घरेलू बाजार

Advertisement

भीषण गर्मी के दौरान पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंचने के बीच Air Conditioner की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

Last Updated- June 16, 2024 | 6:44 PM IST
Voltas

India’s AC Market: भारत में घरेलू एयर कंडीशनर (रूम AC) का बाजार वित्त वर्ष 2028-29 तक 12 प्रतिशत की सालाना दर (YoY) से बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी वोल्टास (Voltas) ने अपनी हालिया वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है।

AC की अग्रणी कंपनी वोल्टास ने कहा कि घरेलू और अग्रणी विदेशी कंपनियों की उपस्थिति के कारण भारतीय घरेलू AC बाजार में प्रतिस्पर्धा ‘तेज’ हो गई है। बढ़ती गर्मी, बढ़ती खर्च योग्य आमदनी तथा उपभोक्ता वित्त तक आसान पहुंच के साथ बेहतर जीवनशैली की चाह जैसे कारकों से घरेलू AC सेगमेंट की वृद्धि को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

FY24 में वोल्टास की 20 लाख से ज्यादा AC बिकी

वोल्टास ने कहा, ‘‘भारतीय घरेलू AC बाजार के 2028-29 तक 12 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।’’ वोल्टास ने 2023-24 में 20 लाख से अधिक AC बेचे। कंपनी के अनुसार, यह किसी भी ब्रांड द्वारा एक वर्ष में बेची गई AC की अबतक की सबसे अधिक संख्या थी।

कंपनी ने कहा, “वोल्टास ने एक जनवरी, 2024 से 20 अप्रैल, 2024 तक मात्र 110 दिन की अवधि में 10 लाख AC बेचे हैं।” इस सत्र में कई कंपनियों की AC बिक्री अप्रैल और मई में दोगुना से अधिक हो गई है।

भयंकर गर्मी से बढ़ी AC बिक्री

भीषण गर्मी के दौरान पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंचने के बीच बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। घरेलू एसी के अलावा, कमर्शियल एयर कंडीशनिंग (CAC) में भी प्रतिस्पर्धा बढ़ने जा रही है। अब अग्रणी विदेशी कंपनियों ने इस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है।

इससे पहले, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण विनिर्माता संघ ने कहा था कि इस साल उसे घरेलू एसी की रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद है, जिससे 2024 में वार्षिक बिक्री लगभग 1.4 करोड़ इकाई हो जाएगी।

Advertisement
First Published - June 16, 2024 | 6:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement