facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गो फर्स्ट में 300 करोड़ रुपये निवेश करेगी वाडिया फैमिली

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 11:42 PM IST
Go First

नुस्ली वाडिया के स्वामित्व वाली गो फर्स्ट को अप्रैल के आखिर तक प्रवर्तक इक्विटी और बैंक कर्ज के रूप में रकम मिलेगी, जिससे कंपनी को तात्कालिक पूंजी की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी। कंपनी के आला आधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके तहत वाडिया फैमिली और बैंक 300-300 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

रूस-यूक्रेन युद्ध‍ और कोरोना महामारी का भारी असर झेल चुका भारतीय विमानन क्षेत्र पिछले साल अक्टूबर से सुधार की राह पर है और देसी ट्रैफिक करीब-करीब रोजाना 4.5 लाख के पार जा रहा है।

प्रैट ऐंड व्हिटनी के खराब इंजन के कारण विमानन कंपनी के करीब 23 विमान खड़े हैं और कंपनी इन विमानों को सेवा में वापस लाने के प्रयास कर रही है।

कंपनी के अधिकारी ने कहा, प्रवर्तक कंपनी के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध‍ हैं। पिछले 20 महीने में प्रवर्तकों ने 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और अप्रैल के आखिर तक वे 290-300 करोड़ रुपये का और निवेश करेंगे। इसके अलावा भारत सरकार की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम के तहत बैंक कर्ज के तौर पर 300 करोड़ रुपये अप्रैल या मई में मिलेंगे।

साल 2021 में गो फर्स्ट ने प्रवर्तकों की 25 फीसदी हिस्सेदारी के विनिवेश की खातिर आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) का ऐलान किया था, लेकिन मर्चेंट बैंकरों की सलाह पर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया क्योंकि संभावित निवेशकों ने प्रैट ऐंड व्हिटनी के खराब इंजन के कारण खड़े विमानों पर स्पष्टता की मांग की थी।

अधिकारी ने कहा, हिस्सेदारी बिक्री मामले में कई निवेशकों ने वाडिया से संपर्क किया था क्योंकि वे भारत की प्रगति की कहानी में भागीदारी करना चाहते हैं। विमानन कंपनी सभी हितधारकों के लिए बेहतर से बेहतर संभावनाएं तलाश रही है।

पिछले कुछ दिनों से विमानन कंपनी सिर्फ 23 विमानों के जरिए परिचालन कर रही है, लेकिन प्रबंधन को उम्मीद है कि सप्ताहांत तक यह संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement