facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go First में निवेश करेगा वाडिया समूह

Advertisement

प्रैट ऐंड व्हिटनी द्वारा इं​जन आपूर्ति में विलंब और कोविड-19 की वजह से हवाई यातायात प्रभावित होने से एयरलाइन का नुकसान बढ़ गया था।

Last Updated- December 25, 2022 | 11:10 PM IST
Go First
BS

वाडिया समूह अपनी मॉरिशस ​स्थित इकाई बेमैंको इन्वेस्टमेंट्स के जरिये एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) में 510 करोड़ रुपये निवेश करेगा। वित्त वर्ष 2023 में, गो फर्स्ट ने अपनी नकदी ​किल्लत दूर करने के लिए सरकार की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) के तहत 203.5 करोड़ रुपये के दो ऋण लिए हैं। अक्टूबर में, आईपीओ लाने वाली गो फर्स्ट ने कहा था कि उसकी शुद्ध ऋण वित्त वर्ष 2022 में दोगुना से ज्यादा बढ़कर 1,807.91 करोड़ रुपये हो गया था।

प्रैट ऐंड व्हिटनी द्वारा इं​जन आपूर्ति में विलंब और कोविड-19 की वजह से हवाई यातायात प्रभावित होने से एयरलाइन का नुकसान बढ़ गया था। कंपनी को वित्त वित्त वर्ष 2021 और वित्त वर्ष 2020 में 870.48 करोड़ रुपये तथा 1,270.92 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 16 दिसंबर को हुई अपनी आम बैठक में, गो फर्स्ट ने कंपनी के 0.01 प्रतिशत अनिवार्य परिवर्तनीय तरजीही शेयर (सीसीपीएस) के जरिये कोष जुटाने का प्रस्ताव रखा।

गो फर्स्ट दो अलग अलग निर्गमों के जरिये तरजीही आधार पर 510 रुपये जुटाएगी। वाडिया समूह की इकाई बेमैंको इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ये सीसीपीएस 12 महीने के अंदर आवंटित करेगी।  आवंटित होने पर, सीसीपी को 75 रुपये प्रति इ​क्विटी शेयर की कीमत पर 5 साल बाद इ​क्विटी शेयर में तब्दील किया जाएगा, जिसका मतलब है कि 10 रुपये अंकित मूल्य के 15 सीसीपी प्रत्येक 10 रुपये वाले दो इ​क्विटी शेयरों में तब्दील होंगे।

यह भी पढ़ें:Hind Zinc करेगी 10,000 करोड़ का हरित ऊर्जा में निवेश

कंपनी द्वारा सीसीपीएस के जरिये जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों पर किया जाएगा। प्रस्तावित सीसीपीएस निर्गमों के प्रयास में, कंपनी की 500 करोड़ रुपये की मौजूदा शेयर पूंजी (450 करोड़ रुपये इ​क्विटी शेयर पूंजी और 50 करोड़ रुपये तरजीही शेयर पूंजी में) बढ़कर 960 करोड़ रुपये हो गई थीं।  गो फर्स्ट के बेड़े में 57 विमान हैं। इनमें करीब 40 प्रतिशत पीऐंडडब्ल्यू के इंजनों की आपूर्ति में विलंब की वजह से परिचालन में नहीं हैं।

Advertisement
First Published - December 25, 2022 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement