facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोल इंडिया का वेतन समझौता, 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 10:56 PM IST
कोल इंडिया ई-नीलामी के नियमों को आसान बनाएगी, Coal India will simplify the rules of e-auction

सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अपने 2.38 लाख गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के साथ वेतन संशोधन समझौता किया है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि इस समझौते के तहत एक जुलाई 2021 से परिलब्धियों (मूल, वैरिएबल महंगाई भत्ता, विशेष कार्य भत्ता और उपस्थिति बोनस) पर 19 प्रतिशत न्यूनतम गारंटी लाभ और भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

कंपनी ने कहा, ‘कोयला उद्योग के लिए संयुक्त समिति (जेबीसीसीआई)-11 ने पांच वर्षों के लिए राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता को मंजूरी दी। समिति में सीआईएल प्रबंधन, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल), 5 केंद्रीय मजदूर संगठनों (बीएमएस, एचएमएस, एआईटीयूसी, सीटू और इंडियन नैशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन (आईएनएमएफ) के प्रतिनिधि शामिल हैं।’

वेतन समझौता एक जुलाई 2021 से प्रभावी माना जाएगा। इस समझौते से सीआईएल और एससीसीएल के पेरोल पर काम कर रहे लगभग 2.81 लाख कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से यह लाभ मिल सकेगा और वे इस समझौते को लागू किए जाने के लाभार्थी होंगे।

इसके अलावा सीआईएल ने 21 महीने के लिए 9,252.24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो 1 जुलाई, 2021 से 31 मार्च 2023 तक के लिए प्रभावी होगा। भत्ते में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी के कारण कंपनी पर पड़ने वाले असर के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी, हालांकि यह बहुत उल्लेखनीय होने की संभावना नहीं है।

गैर कार्यकारी कर्मचारियों की संख्या कोल इंडिया के कुल कार्यबल का 94 प्रतिशत है, जिनके वेतन में हर 5 साल पर बदलाव किया जाता है। सोमवार को बीएसई में कोल इंडिया के शेयर 0.60 प्रतिशत गिरकर 238.35 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement