facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wagh Bakri के मालिक पराग देसाई का निधन, स्ट्रीट डॉग बना मौत का कारण

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर को देसाई मॉर्निग वॉक के लिए निकले थे, उस दौरान एक स्ट्रीट डॉग ने उन पर हमला कर दिया।

Last Updated- October 23, 2023 | 3:33 PM IST
Wagh Bakri exec Parag Desai passes away after attack

वाघ बकरी ब्रांड की चाय (Wagh Bakri Tea) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर Parag Desai का एक दुर्घटना में घायल होने के एक सप्ताह बाद 22 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 49 साल के थे।

स्ट्रीट डॉग ने किया था Parag Desai पर हमला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर को Parag Desai मॉर्निग वॉक के लिए निकले थे, उस दौरान एक स्ट्रीट डॉग ने उन पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के चक्कर में वह फिसलकर गिर गए थे और उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गाया था। घर के बाहर एक सुरक्षा गार्ड ने उनके परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित किया। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए शेल्बी अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  उन्हें सर्जरी के लिए जायडस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था।

अमेरिका में लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाले देसाई ने समूह के लिए सेल्स, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट्स का काम देखते थे । इसके अलावा वह एक विशेषज्ञ चाय चखने वाले और मूल्यांकनकर्ता थे।

देसाई ने टी लाउंज और ई-कॉमर्स में समूह के परिवर्तन का भी नेतृत्व किया। इसके अलावा, वह भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और अंतरराष्ट्रीय संगठनों जैसे उद्योग मंचों पर भी सक्रिय थे।

पराग देसाई, रसेस देसाई के बेटे हैं। वह प्रीमियम चाय कंपनी के चौथी पीढ़ी के उद्यमी थे।

1995 में जुड़े थे Wagh Bakri कंपनी के साथ

Parag Desai 1995 में वाघ बकरी चाय के साथ जुड़े थे। उस दौरान कंपनी का कुल कारोबार 100 करोड़ रुपये से भी कम था। लेकिन आज के समय में कंपनी का सालाना टर्न ओवर 2000 करोड़ रुपये को पार हो चुका है।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement