facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wakefit 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व वाले समूह में शामिल

Advertisement

वेकफिट ने 1,017 करोड़ रुपये के राजस्व के साथ 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, 24% वृद्धि दर्ज

Last Updated- September 30, 2024 | 10:49 PM IST
Wakefit

घरेलू और नींद समाधान क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी डायरेक्ट टू कंज्यूमर (डी2सी) कंपनी वेकफिट डॉट को का कहना है कि उसने वित्त वर्ष 2023-24 में 1,017 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज करते हुए 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का आंकड़ा पार कर लिया और एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

यह वित्त वर्ष 2022-23 के बाद से सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि है। परिचालन के पहले चार वर्षों में कंपनी का एबिटा लाभ में था। कंपनी इस साल 65 करोड़ रुपये के एबिटा के साथ फिर से लाभ में आ गई है।

वेकफिट ने कहा कि वह वित्त वर्ष 2024-25 में दो अंकों की वृद्धि के लिए प्रयास करती रहेगी और अपनी उत्पाद श्रेणियों का विस्तार करने, ओम्नीचैनल विस्तार दोगुना करने और ब्रांड निर्माण की पहल में निवेश जारी रखने पर ध्यान देगी। वेकफिट के सह-संस्थापक और निदेशक चैतन्य रामलिंगगौड़ा ने कहा, ‘1,000 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार करना हमारे लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सालाना आधार पर हमारी 24 प्रतिशत की वृद्धि भारतीय परिवारों की उभरती जरूरतों के अनुरूप नूतन और अधिक गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता बताती है।’

उन्होंने कहा ‘चूंकि हमारी नजर भविष्य पर है, इसलिए हमें विश्वास है कि उत्पाद श्रेणी के विस्तार, ओम्नीचैनल की खुदरा वृद्धि और निरंतर ब्रांड निर्माण पर हमारा रणनीतिक ध्यान हमें इस रफ्तार को बनाए रखने तथा आने वाले वर्ष में दो अंकों की वृद्धि हासिल करने में मदद करेगा।’

वेकफिट के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी अंकित गर्ग ने कहा कि 65 करोड़ रुपये के एबिटा के साथ लाभ में लौटना कारोबारी मॉडल की मजबूती और परिचालन की दक्षता का प्रमाण है। गर्ग ने कहा, ‘इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से हमारे अनुशासित वित्तीय प्रबंधन और वृद्धि को बढ़ावा देने वाले क्षेत्रों में निवेश जारी रखने का पता चलता है।’

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement