facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Walmart भारत से खिलौने, जूते, साइकिल खरीदने पर कर रही है विचार

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 2:29 PM IST
Walmart

अमेरिका की दिग्गज खुदरा कंपनी वॉलमार्ट भारतीय आपूर्तिकर्ताओं से खिलौने, जूते और साइकिल खरीदने पर विचार कर रही है। कंपनी का लक्ष्य भारत से अपना निर्यात 2027 तक बढ़ाकर 10 अरब डॉलर करने का है।

कंपनी के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, “कंपनी खाद्य, फार्मास्युटिकल्स, चिकित्सा, परिधान आदि श्रेणियों में नए आपूर्तिकर्ता तैयार करना चाहती है।” वॉलमार्ट का मुख्यालय बेंटनविले, अरकंसास में है।

कंपनी के अधिकारियों ने यहां विभिन्न घरेलू खिलौना विनिर्माताओं के साथ बैठक की। कंपनी ने खिलौना विनिर्माताओं को अपनी जरूरतों और अपेक्षित गुणवत्ता मानकों के बारे में बताया क्योंकि वह खरीद के लिए घरेलू खिलौना विनिर्माताओं के साथ सीधे संपर्क में है।

आइकिया जैसी वैश्विक खुदरा कंपनियां पहले से ही अपने अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए भारत से खिलौनों की खरीद कर रही हैं। प्रवक्ता ने कहा कि उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने इसे साकार करने में भूमिका निभाई है। विभाग के अधिकारियों ने ही वॉलमार्ट और खिलौना संघ को साथ लाने का काम किया है।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 2:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement