facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Walmart ने कहा: फ्लिपकार्ट पर GenAI शॉपिंग असिस्टेंट कब आएगा, यह अभी तय नहीं

Advertisement

वॉलमार्ट इंटरनैशनल के सीटीओ विनोद बिदरकोप्पा ने कहा कि फ्लिपकार्ट पर जेन-एआई शॉपिंग असिस्टेंट स्पार्की पेश करने की कोई तय समयसीमा अभी नहीं है

Last Updated- September 01, 2025 | 10:08 PM IST
Walmart
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

खुदरा क्षेत्र की वैश्विक दिग्गज वॉलमार्ट भारत में जेन-एआई शॉपिंग असिस्टेंट पेश करने की हड़बड़ी में नहीं है। वॉलमार्ट इंटरनैशनल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी ने कहा कि वॉलमार्ट ने अब तक यह तय नहीं किया है कि वह भारत में अपनी सहायक कंपनी फ्लिपकार्ट में ग्राहकों के लिए जेनरेटिव-आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (जेन-एआई) स्पार्की कब पेश करेगी।

विश्व की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी ने जून में इस एजेंट को पेश किया था। उसे उम्मीद है कि स्पार्की कंपनी की जेन-एआई वाली खरीदारी क्षमताओं के बढ़ते समूह में जुड़ जाएगा। फिलहाल, इसके जरिये नेविगेशन बार में खोज, उत्पाद समीक्षाओं का सारांश, उत्पाद की जानकारी और दूसरे उत्पादों से तुलना की जाती है।

वॉलमार्ट इंटरनेशनल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी विनोद बिदरकोप्पा ने हाल ही में संपन्न हुए अपने प्रमुख कार्यक्रम कन्वर्ज 2025 के मौके पर बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमने इसके लिए कोई मियाद तय नहीं की है। मगर हम चाहते हैं कि सभी संचालित वॉलमार्ट बाजारों को इसका लाभ मिलना चाहिए। यह बिल्कुल एक जैसा नहीं दिख सकता है, लेकिन इसके सिद्धांत फिर भी समान होंगे।’

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement