facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance के साथ मर्जर पर Walt Disney के सीईओ ने कही ये बड़ी बात

Advertisement

Disney के पास 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। इससे देश में बड़ी मीडिया कंपनी अस्तित्व में आएगी, जिसके पास दो स्ट्रीमिंग सेवाएं और लगभग 120 टेलीविजन चैनल होंगे।

Last Updated- March 14, 2024 | 10:49 AM IST
Disney Reliance deal
Representative Image

वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बॉब इगर (CEO Bob Iger) ने कहा कि भारतीय कारोबार के मर्जर के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के साथ ज्वाइंट वेंचर से कंपनी को लाभ होगा।

वॉल्ट डिज्नी के सीईओ को उम्मीद है कि इसके साथ ही भारतीय बाजार में कंपनी के कारोबार का ‘जोखिम’ भी कम होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में मॉर्गन स्टेनली निवेशक सम्मेलन में इगर ने कहा कि मर्जर डील से एक बड़ी यूनिट बनेगी और उसे बाजार में ‘महत्वपूर्ण स्तर’ पर बने रहने में मदद मिलेगी।

कारोबारी जोखिम कम होगा: CEO Iger

इगर ने कहा, ‘‘हमें रिलायंस के साथ जुड़ने का अवसर मिला, जाहिर तौर पर यह वह कंपनी है जिसने वहां बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और जिसका हम सम्मान करते हैं। और ऐसा करने के साथ हम एक बड़ी मीडिया कंपनी में हिस्सेदार बन गए हैं। हमारा मानना ​​​​है कि, न केवल इससे हमारा लाभ बढ़ेगा, बल्कि हमारा कारोबारी जोखिम भी कम होगा।’’

पिछले महीने वॉल्ट डिज्नी कंपनी और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारत में अपने मीडिया परिचालन के विलय के लिए पक्के समझौते पर हस्ताक्षर की घोषणा की थी। इस सौदे के तहत रिलायंस और उसकी सहयोगी इकाइयों के पास संयुक्त उद्यम में 63.16 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। डिज्नी के पास 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। इससे देश में बड़ी मीडिया कंपनी अस्तित्व में आएगी, जिसके पास दो स्ट्रीमिंग सेवाएं और लगभग 120 टेलीविजन चैनल होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत में रहना चाहते हैं। हमने जब ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी फॉक्स की संपत्तियां खरीदी थीं, तो यह एक बड़ा निवेश था। हम भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से एक हैं। भले ही यह दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है, हमें लगा कि हमें वहां रहना चाहिए। हमें यह भी पता है कि उस बाजार में चुनौतियां हैं।’’

इगर ने कहा कि विलय से एक बड़ी यूनिट बनेगी और उसे बाजार में ‘महत्वपूर्ण स्तर’ पर बने रहने में मदद मिलेगी। इस सौदे के अनुसार, संयुक्त उद्यम का मूल्य 70,352 करोड़ रुपये (8.5 अरब डॉलर) आंका गया है। अरबपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस ने जापान की सोनी और नेटफ्लिक्स जैसे प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला करने के लिए ज्वाइंट वेंचर में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करने पर सहमति व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें: Sam Altman की OpenAI बोर्ड में वापसी, जांच कमेटी ने जताया भरोसा

Reliance-Disney Merger के बाद कौन-कौन से प्लेटफॉर्म हुए एक?

28 फरवरी को रिलायंस-डिज़्नी सौदा पूरा होने के बाद रिलायंस की वायकॉम18 (Viacom18) का मर्जर Disney के स्वामित्व वाली कंपनी स्टार इंडिया (Star India) में किया जाएगा। Reliance-Disney merger के बाद जॉइंट वेंचर में 120 टीवी चैनल्स और 2 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म होंगे।

जॉइंट वेंचर के बाद एंटरटेनमेंट चैनल जैसे- कलर्स (Colors), स्टारप्लस (StarPlus) और स्टारगोल्ड (StarGOLD) का और स्पोर्ट्स आधारित चैनल जैसे- स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 का संचालन JioCinema और Hotstar के माध्यम से टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफार्मों पर अब एक ही कंपनी करेगी।

RIL इस जॉइंट वेंचर में 11,500 करोड़ रुपये (1.4 अरब डॉलर) का निवेश करेगी। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी जॉइंट वेंचर के बोर्ड की चेयरपर्सन होंगी और Disney के पूर्व शीर्ष कार्यकारी उदय शंकर उपाध्यक्ष (vice chairperson) होंगे।

-भाषा इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 1:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement