facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वारबर्ग ने बेची कल्याण ज्वैलर्स की हिस्सेदारी, हासिल किए 257 करोड़

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 10:44 PM IST
Kalyan Jewelers- कल्याण ज्वैलर्स

प्राइवेट इक्विटी दिग्गज वारबर्ग पिनकस ने मंगलवार को ब्लॉक डील के जरिये कल्याण ज्वैलर्स की 2.3 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। वारबर्ग पिनकस की फर्म हाईडेल इन्वेस्टमेंट ने 110 रुपये प्रति शेयर पर 2.33 करोड़ शेयर बेचे और कुल 257 करोड़ रुपये हासिल किए। यह जानकारी एक्सचेंज के आंकड़ों से मिली।

शेयर बिक्री के बाद कल्याण ज्वैलर्स में वारबर्ग की हिस्सेदारी 26.36 फीसदी से घटकर 24.06 फीसदी रह गई है। मंगलवार को कल्याण ज्वैलर्स का शेयर एनएसई पर 9.1 फीसदी घटकर 107.9 रुपये पर बंद हुआ, जहां 500 करोड़ रुपये के शेयरों का कारोबार हुआ। इस साल कंपनी का शेयर 15 फीसदी टूटा।

कंपनी दिसंबर तिमाही के आय अनुमान पर खरी नहीं उतर पाई। विश्लषकों ने कहा कि हाल के महीनों में सोने की कीमतों में तेजी और बढ़ती मांग कंपनी को बेहतर स्थिति में खड़ी करता है।

एचएसबीसी ने पिछले महीने कहा, दिसंबर में सोने में काफी तेजी के चलते मांग सुस्त रही, लेकिन जनवरी में इसमें सुधार हुआ, जो मांग में नरमी की चिंता दूर करता है।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement