facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वाटर प्यूरीफायर कंपनी Livpure का चार साल में 10 लाख ग्राहक बनाने का लक्ष्य

Advertisement

Livpure चालू वित्त वर्ष (2024-25) में 900 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य लेकर चल रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- September 15, 2024 | 2:00 PM IST
water purifier
Representative Image

पानी शुद्ध करने वाली (वाटर प्यूरीफायर) कंपनी लिवप्योर अपने जल-सेवा मॉडल पर बड़ा दांव लगा रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक राकेश कौल ने कहा है कि कंपनी का लक्ष्य अगले चार साल में 10 लाख से अधिक ग्राहक बनाना है और कंपनी पूरे भारत में स्वच्छ और शुद्ध पानी तक सस्ती पहुंच बढ़ाने के प्रयासों को तेज कर रही है।

लिवप्योर उपकरणों, गद्दों और नींद के सामान जैसी श्रेणियों में भी मौजूद है। कंपनी चालू वित्त वर्ष (2024-25) में 900 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य लेकर चल रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है।

कौल ने पीटीआई-भाषा से कहा, “भारत एक बहुत बड़ा बाजार है, और हर कोई जानता है कि शुद्ध पानी और शुद्ध पानी तक पहुंच एक बड़ी चुनौती है… वर्तमान में, हमारे जैसे आकार के देश में, कुल घरेलू आबादी में जल शोधक की पहुंच अभी भी सात से आठ प्रतिशत है।”

उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की लागत को कम करने के उद्देश्य से उन्होंने कहा, “हमने चार साल पहले ‘वॉटर-एज-ए-सर्विस’ नामक एक अभिनव कारोबार मॉडल शुरू किया था, जिसके तहत हमने तय किया कि (इलेक्ट्रिक वॉटर प्यूरीफायर की) स्थापना बिल्कुल मुफ्त होगी।”

उपभोक्ता को केवल सेवा की सदस्यता के लिए भुगतान करना होता है जो एक महीने की योजना, तीन महीने की योजना, छह महीने की योजना या 12 महीने की योजना के लिए हो सकती है, जिससे अधिग्रहण की लागत बढ़ जाती है।

कौल ने कहा, “पिछले साढ़े तीन साल में हमारे पास 2,50,000 से ज़्यादा उपभोक्ता हैं। इस ग्राहक बाजार में हमारी हिस्सेदारी 65 प्रतिशत से ज़्यादा है। आगे हम पानी के बाज़ार को सिर्फ़ एक उत्पाद के तौर पर वाटर प्यूरीफायर के नज़रिए से नहीं बल्कि पानी को एक सेवा के तौर पर देख रहे हैं। हम 10 लाख ग्राहक की उम्मीद कर सकते हैं…।”

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 2:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement