facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WazirX के लेनदारों ने संस्थापक और कानूनी टीम से पूछताछ की

Advertisement

WazirX लेनदारों ने पुनर्गठन पर दबाव डाला, क्रिप्टो बाजार के लाभ पर स्पष्टता मांगी

Last Updated- October 07, 2024 | 11:29 PM IST
WazirX संकट से सख्ती की मांग बढ़ी, 50 प्रतिशत परिसंप​त्तियों की हुई चोरी, With WazirX under fire, calls for legal recourse, regulations grow stronger

हाल में हुई एक बैठक में वजीरएक्स के लेनदारों ने संस्थापक निश्चल शेट्टी और पुनर्गठन कानूनी टीम पर समाधान के लिए दबाव डाला, लेनदारों की समिति (सीओसी) में प्रतिनिधित्व की मांग की, चार महीने के भीतर पुनर्गठन में तेजी लाए जाने और भविष्य में क्रिप्टो बाजार में उछाल से संभावित लाभ के पुनर्वितरण पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

क्रिप्टो प्लेटफॉर्म को सिंगापुर की एक अदालत ने चार महीने की छूट दी है। इस दौरान कंपनी के अपना व्यवसाय पुनर्गठित किए जाने की संभावना है औऱ इस अवधि में उसे कानूनी कार्यवाही से अस्थायी राहत होगी।

वजीरएक्स में कानूनी प्रक्रियाका प्रबंधन करने वाली कंपनी क्रोल के निदेशक (पुनर्गठन) जॉर्ज ग्वी ने कहा, ‘हमें चार महीने की मोहलत मिली है। हमारा मानना है कि इस प्रक्रिया में इतना वक्त तो लगेगा ही। हम इसमें तेजी लाने की हरसंभव कोशश कर रहे हैं और यदि इसमें ज्यादा वक्त लगा तो हमें और मोहलत की जरूरत होगी। हालांकि, हमें उम्मीद नहीं है कि इसे लंबे समय तक बढ़ाया जाएगा।’

निवेशकों ने अगले छह महीनों में बिटकॉइन की कीमतों में संभावित तेजी से चूक जाने को लेकर अपनी चिंताएं जताई हैं। एक निवेशक ने पूछा, ‘अगर तेजी आती है तो हमारी परिसंपत्तियों को पुनर्वितरित करने के लिए आप जो चार से छह महीने की अवधि ले रहे हैं, उसका क्या होगा और बढ़ोतरी का क्या होगा? क्या आप उस लाभ को हमारे साथ साझा करेंगे या वह आपके पास ही रहेगा या आप इसकी डॉलर देनदारी हमें वितरित करेंगे।’

ग्वी ने जवाब दिया, ‘उदाहरण के लिए, प्रभावी रूप से अगर आप बिटकॉइन में प्राप्त करना चाहते हैं, तो हम अपनी तरल परिसंपत्तियों के बराबर मूल्य आवंटित करेंगे और इसे बिटकॉइन में रखेंगे ताकि उस बिंदु और आगे के बीच कीमत में किसी भी उतार-चढ़ाव का आपको लाभ मिल सके।’

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement