facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

23 करोड़ की सेंध के बाद WazirX ने 30 लाख डॉलर के यूएसडीटी फ्रीज किए

Advertisement

साइबर हमले के 7 महीने बाद वजीरएक्स ने उठाया बड़ा कदम, नॉर्थ कोरियाई हैकर्स पर शक।

Last Updated- January 17, 2025 | 10:22 PM IST
WazirX संकट से सख्ती की मांग बढ़ी, 50 प्रतिशत परिसंप​त्तियों की हुई चोरी, With WazirX under fire, calls for legal recourse, regulations grow stronger

संकटग्रस्त क्रिप्टो प्लेटफॉर्म वजीरएक्स ने घोषणा की है कि उसने चोरी हुईं 30 लाख डॉलर की यूएसडीटी को फ्रीज कर दिया है। कंपनी के प्लेटफॉर्म की सुरक्षा में सेंध लगने से 23 करोड़ डॉलर मूल्य (प्लेटफॉर्म पर कुल क्रिप्टो परिसंपत्तियों का लगभग 45 प्रतिशत) की वर्चुअल डिजिटल परिसंपत्तियों (वीडीए) का नुकसान हुआ था। इस नुकसान के लगभग सात महीने बाद वजीरएक्स ने इन यूएसडीटी को फ्रीज कर दिया है।

वजीरएक्स के संस्थापक निश्चल शेट्टी ने कहा, ‘यह महज शुरुआत है। हम चोरी हुए फंड की वसूली के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और स्कीम के तहत अधिकतम वसूली के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इस चुनौतीपूर्ण हालात में हम अपने उपयोगकर्ताओं के धैर्य और समर्थन की सराहना करते हैं।’

यूएसडीटी या टेथर एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी है जिसे स्टेबलकॉइन कहा जाता है। यह एक फिएट करेंसी के मुकाबले स्थिर मूल्य बनाए रखती है। वजीरएक्स को जुलाई 2024 में सुरक्षा में सेंध का सामना करना पड़ा था। इसने 23 अगस्त को सिंगापुर की एक अदालत में पुनर्गठन के लिए आवेदन किया। 54.65 करोड़ डॉलर की देनदारियों का सामना कर रही इस कंपनी के पास 1.6 करोड़ से अधिक निवेशकों का उपयोगकर्ता आधार था।

कंपनी पर हुए साइबर हमले के लिए उत्तर कोरिया के कुख्यात हैकिंग संगठन लेजारस ग्रुप को जिम्मेदार माना गया था।

Advertisement
First Published - January 17, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement