facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WazirX 24 अक्टूबर से फिर से शुरू करेगा ट्रेडिंग, पहले 30 दिनों तक यूजर्स से नहीं लेगा कोई फीस

Advertisement

कंपनी ने कहा कि टोकन 24 अक्टूबर से शुरू होंगे और चार दिन में चरणबद्ध तरीके से व्यापार के लिए तैयार हो जाएंगे। 27 अक्टूबर तक ये पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगे

Last Updated- October 23, 2025 | 10:01 PM IST
WazirX

क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म वजीरएक्स ने गुरुवार को कहा कि 24 अक्टूबर से उसके प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी। इस तरह से सुरक्षा सेंध के कारण 23 करोड़ डॉलर का नुकसान झेलने के एक साल से अधिक समय बाद उसका प्रभावी रूप से दुबारा परिचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले सिंगापुर उच्च न्यायालय ने अक्टूबर में प्लेटफॉर्म के यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए इसकी व्यवस्था की योजना को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी थी।

कंपनी ने कहा कि टोकन 24 अक्टूबर से शुरू होंगे और चार दिन में चरणबद्ध तरीके से व्यापार के लिए तैयार हो जाएंगे। 27 अक्टूबर तक ये पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगे। इसमें कहा गया है कि यूजर्स से ट्रेडिंग पर पहले 30 दिनों तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

वजीरएक्स के संस्थापक निश्चल शेट्टी ने कहा, वैश्विक क्रिप्टो तंत्र में संपत्ति की सुरक्षा वर्तमान में एक अहम पहलू है। बिटगो संग हमारी साझेदारी से विश्व स्तरीय कस्टडी मानकों के साथ विश्वास और सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जुड़ गई है।

वजीरएक्स अपने प्लेटफॉर्म पर चरणबद्ध तरीके से ट्रेडिंग दोबारा शुरू कर रहा है, जिसका मकसद तरलता को सुरक्षित रूप से बहाल करना, तकनीकी स्थिरता की पुष्टि करना तथा सभी मार्केट पेयर्स में सामान्य ट्रेडिंग की ओर क्रमिक एवं विश्वसनीय वापसी सुनिश्चित करना है।

एक ब्लॉग में कहा गया है, 24 अक्टूबर से शुरू होकर चार दिनों में धीरे-धीरे ट्रेडिंग बहाल की जाएगी। हर दिन सभी टोकन का करीब 25 फीसदी ट्रेडिंग के लिए सक्षम किया जाएगा, जब तक कि प्लेटफॉर्म 27 अक्टूबर तक पूरी तरह काम नहीं करने लगे।
पहले चार दिनों के लिए सभी टोकन यूएसडीटी बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे। शुरुआत में बाज़ार में केवल यूएसडीटी/आईएनआर में ही कारोबरा हो सकेगा।

प्लेटफॉर्म के पूर्ण रूप से काम करने लगने के बाद अन्य रुपया ट्रेडिंग युग्म धीरे-धीरे चालू किए जाएंगे और उसी हिसाब से अलग से घोषणाएं की जाएंगी। वजीरएक्स के कुल 43 लाख लेनदार हैं जो निवेशक और यूजर्स हैं और जिन पर साइबर हमले का असर आया था।

Advertisement
First Published - October 23, 2025 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement