facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

WazirX की सुरक्षा में सेंध, करोड़ों रुपये की हो गई निकासी

Advertisement

कंपनी अस्थायी तौर पर ग्राहकों की निकासी रोक दी है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हम जानते हैं कि हमारे मल्टीसिग वॉलेट की सुरक्षा में सेंध लगी है।

Last Updated- July 18, 2024 | 11:39 PM IST
WazirX

आम बजट से कुछ दिन पूर्व ही भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स में गुरुवार को सुरक्षा में सेंध का पता चला जिसमें कथित तौर पर उसके एक वॉलेट से 23.4 करोड़ डॉलर किसी अन्य खाते में हस्तांतरित हो गए हैं।

वेब3 सुरक्षा फर्म साइवर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि एक संदिग्ध पते ने वर्चुअल डिजिटल परिसंपत्तियों की अदला-बदली की, जबकि अन्य डिजिटल परिसंपत्तियों को स्थानांतरित करना जारी रखा। वजीरएक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा में सेंध की पुष्टि की है।

कंपनी अस्थायी तौर पर ग्राहकों की निकासी रोक दी है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है, ‘हम जानते हैं कि हमारे मल्टीसिग वॉलेट की सुरक्षा में सेंध लगी है। हमारी टीम पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। आपकी परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए रुपये और क्रिप्टो की निकासी को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।’

फंड निकालने के लिए मल्टीसिंग वॉलेट में दो या उससे ज्यादा ‘प्राइवेट की’ होती है। इस मामले पर क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनडीसीएक्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी सुमित गुप्ता ने कहा कि कंपनी के साथ उपयोगकर्ताओं की परिसंपत्तियां सुरक्षित हैं।

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement