facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WazirX: बैठक की मांगी अनुमति

Advertisement

WazirX की मूल कंपनी जेट्टाई ने सिंगापुर उच्च न्यायालय में लेनदारों की बैठक के लिए आवेदन किया

Last Updated- December 10, 2024 | 10:49 PM IST
WazirX संकट से सख्ती की मांग बढ़ी, 50 प्रतिशत परिसंप​त्तियों की हुई चोरी, With WazirX under fire, calls for legal recourse, regulations grow stronger

संकटग्रस्त क्रिप्टो एक्सचेंज फर्म वजीरएक्स की मूल कंपनी जेट्टाई ने सिंगापुर उच्च न्यायालय में आवेदन दाखिल किया है। कंपनी ने अपने लेनदारों की बैठक बुलाने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी है। इस बैठक से कंपनी को अपने डूबे हुए रकम की वसूली के लिए एक व्यवस्थित योजना पेश करने और अदालत से मंजूरी मिलने के बाद मतदान के लाने में मदद मिलेगी।

व्यवस्था की योजना के हिस्से के रूप में लेनदारों को 10 कारोबारी दिनों के भीतर उपलब्ध चल परिसंपत्तियों की शुरुआती जानकारी दी जाएगी। लेनदारों को एक रिकवरी टोकन दिया जाएगा दिससे वे कंपनी के वसूली के प्रयासों के हिस्से के तौर पर इसे भुना सकेंगे। जेट्टाई ने एक नया डिसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज (डीईएक्स) पेश करने की भी योजना बनाई है और कहा है कि इससे होने वाले मुनाफे को वसूली के उपयोग में लगाया जाएगा।

योजना को मंजूरी के लिए 75 फीसदी लेनदारों के बहुमत की जरूरत होगी। योजना मंजूर होने के बाद कंपनी इसकी मंजूरी के लिए अदालत में आवेदन दाखिल करेगी। प्लेटफॉर्म के कुल मिलाकर 43 लाख लेनदार हैं। इस साल जुलाई में प्लेटफॉर्म पर सेंधमारी से कंपनी को 23 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था, जिसके बाद कंपनी ने यह वसूली की योजना बनाई है।

लेनदार वे निवेशक हैं जो साइबर हमले से प्रभावित उपयोगकर्ता हैं। सितंबर में सिंगापुर उच्च न्यायालय ने कंपनी को चार महीने की मोहलत दी। इस अवधि के दौरान संकटग्रस्त कंपनी को कानून कार्रवाई की चिंता किए बिना अपने कारोबार के पुनर्गठन की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 10, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement