facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Welspun One तमिलनाडु में करेगी 700 करोड़ रुपये का निवेश, दो वेयरहाउस प्रोजेक्ट करेगी विकसित

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 12:52 PM IST
Welspun One Logistics Parks

एकीकृत कोष और विकास प्रबंधन मंच वेलस्पन वन लॉजिस्टिक्स पार्क्स (डब्ल्यूओएलपी) जीआरटी समूह के साथ संयुक्त उपक्रम में तमिलनाडु में 700 करोड़ रुपये के निवेश से दो वेयरहाउस परियोजनाएं विकसित करेगा।  कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस बाबत डब्ल्यूओएलपी ने पिछले वर्ष नवंबर में तमिलनाडु सरकार के साथ शुरुआती समझौता किया था। इस करार के तहत यह मंच पांच वर्ष के दौरान राज्य में करीब 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। कंपनी ने बताया कि प्रत्येक पार्क 60 एकड़ भूमि में फैला होगा और इसमें 13 लाख वर्गफुट क्षेत्र विकसित किया जा सकता है।

उसने बताया कि ‘ए’ श्रेणी की पहली वेयरहाउस परियोजना जीआरटी समूह और डब्ल्यूओएलपी के बीच 50:50 के अनुपात में संयुक्त उपक्रम में विकसित की जा रही है।

डब्ल्यूओएलपी ने कहा कि इन परियोजनाओं में कुल 700 करोड़ रुपये का निवेश होगा और विकास चरणों के दौरान 3,000 रोजगार का सृजन होगा।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement