facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Welspun One औद्योगिक-लॉजिस्टिक केंद्र स्थापित करने के लिए 700 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Advertisement

फंड-2 एक वैकल्पिक निवेश फंड है, जिसका कुल आकार 2,000 करोड़ रुपये है।

Last Updated- December 20, 2023 | 4:25 PM IST
Welspun One
Representative Image

वेलस्पन वन (Welspun One) ने बुधवार को कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में एक औद्योगिक और लॉजिस्टिक केंद्र विकसित करेगी। इसके लिए लगभग 700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी ने बयान में कहा कि यह वेलस्पन वन के ताजा फंड-2 के तहत किया गया दूसरी निवेश है।

फंड-2 एक वैकल्पिक निवेश फंड है, जिसका कुल आकार 2,000 करोड़ रुपये है। वेलस्पन वन ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) एसईजेड में 55 एकड़ में फैले 12 लाख वर्ग फुट के औद्योगिक और लॉजिस्टिक केंद्र का विकास भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। बयान में कहा गया कि 700 करोड़ रुपये के कुल निवेश में भूमि के साथ ही निर्माण लागत भी शामिल है।

परियोजना को ऋण और इक्विटी से वित्तपोषित किया जाएगा। वेलस्पन वन के प्रबंध निदेशक अंशुल सिंघल ने कहा कि कंपनी ने एसईजेड में सह-डेवलपर के रूप में जेएनपीए के साथ साझेदारी की है, जो भविष्य में आगे बढ़ने, प्रमुख व्यापार केंद्रों में उपस्थिति बढ़ाने और व्यापक आपूर्ति श्रृंखला समाधान देने में मदद करेगी।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 4:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement