facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WeWork बेचेगी लोकल यूनिट में पूरी हिस्सेदारी, CCI ने दी भारतीय मार्केट से बाहर निकलने की मंजूरी

Advertisement

WeWork India के पास नई दिल्ली, बेंगलूरु, मुंबई, गुरुग्राम, नोएडा, पुणे और हैदराबाद में 54 स्थानों पर 80 लाख वर्ग फीट से अधिक की संपत्ति है।

Last Updated- June 19, 2024 | 1:29 PM IST
Wework

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने अमेरिकी को-वर्किंग स्पेस फर्म वीवर्क (WeWork) की अपनी भारतीय यूनिट में 27.5 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने की मंजूरी दे दी है। WeWork अपनी भारतीय यूनिट में पूरी हिस्सेदारी रियल ट्रस्टी एडवाइजरी कंपनी (Real Trustee Advisory Company) को बेचेगी।

CCI ने सौदे की कीमत या रियल ट्रस्टी के जरिये WeWork India में निवेश करने वाली संस्थाओं के नाम नहीं बताए। माना जा रहा है कि बाद में विस्तृत आदेश जारी होगा। WeWork India ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

इस सौदे में दो चरणों की प्रक्रिया शामिल होगी जिसमें WeWork Inc और WeWork India की पैरेंट कंपनी, एंबेसी ग्रुप (Embassy group), लोकल को-वर्किंग यूनिट में लगभग 40 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। शेयरों को बेचने के बाद WeWork भारतीय बाजार से बाहर हो जाएगी।

एंबेसी ग्रुप की WeWork India में 72.5 फीसदी हिस्सेदारी है और बाकी हिस्सेदारी WeWork की इंगलैंड की सब्सिडियरी कंपनी, वन एरियल वे लिमिटेड (1 Ariel Way Limited) के पास है।

एक निश्चित सीमा से अधिक के सौदों को CCI की मंजूरी की जरूरत होती है, जो अनुचित बिजनेस प्रैक्टिस पर नजर रखता है और बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है।

WeWork India फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस और कंपनियों के लिए डिजिटल रियल एस्टेट वर्कस्पेस सॉल्यूशंस प्रदान करता है। इसका बिजनेस अमेरिका में संघर्ष के दौर से गुजर रहा है जबकि, भारत में यह काफी सफल रहा है। 2022-23 में इसका टर्नओवर 1,400 करोड़ रुपये था।

WeWork India ने 2017 में संचालन शुरू किया था। उसके पास नई दिल्ली, बेंगलूरु, मुंबई, गुरुग्राम, नोएडा, पुणे और हैदराबाद में 54 स्थानों पर 80 लाख वर्ग फीट से अधिक की संपत्ति है।

जून 2021 में, WeWork Global ने WeWork India में 27 फीसदी हिस्सेदारी लेने के लिए 100 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। इस निवेश ने भारतीय व्यवसाय और ऑफिस मार्केट को महामारी के दौरान वित्तीय कठिनाइयों से उबरने में मदद की।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 1:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement