facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WhatsApp और बिजनेस मैसेजिंग से होगी ग्रोथ, व्यवसायों के डिजिटलीकरण से मिलेंगे नए मौके: Meta India

Advertisement

Meta India की उपाध्यक्ष संध्या देवनाथन ने कहा कि बड़ी संख्या में कारोबार डिजिटल हो रहे हैं और नए परिवर्तनों को अपना रहे हैं।

Last Updated- September 24, 2023 | 3:43 PM IST
WhatsApp voice chat

भारत में मेटा की वृद्धि में बिजनेस मैसेजिंग और व्हाट्सएप (WhatsApp) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कंपनी की एक टॉप अधिकारी ने इन्हें प्राथमिकता देने के साथ ही कहा कि कंपनी ‘अभी शुरुआत कर रही है।’

मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष संध्या देवनाथन ने कहा कि बड़ी संख्या में कारोबार डिजिटल हो रहे हैं और नए परिवर्तनों को अपना रहे हैं, इसलिए ‘यहां वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं।’ उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र मसलन बैंकिंग, ई-कॉमर्स, गेमिंग और छोटे कारोबार नए ग्राहकों तक पहुंचने के लिए व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं।

मेट्रो के टिकट से लेकर बैंक स्टेटमेंट तक, सबकुछ होगा WhatsApp के जरिये

उन्होंने बताया कि बिल भुगतान से लेकर मेट्रो टिकटों की बिक्री, या बैंक स्टेटमेंट भेजने के लिए सभी बिजनेस इनोवेशन कर रहे हैं और इसके लिए कंपनियां व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रही हैं।

देवनाथन ने बताया, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हम सिर्फ सतही तौर पर काम कर रहे हैं, अगर हम संभावनाओं के बारे में सोचते हैं… मैं व्हाट्सएप को भारत में हमारी कंपनी के लिए ग्रोथ के अगले इंजन के रूप में देखती हूं। इसलिए मेटा इंडिया की प्राथमिताओं में पूरी तरह कारोबारी संदेश और व्हाट्सएप प्रमुख हैं।’

उन्होंने कहा कि भारत में व्हाट्सएप का मौद्रीकरण (Monetization) वैश्विक स्तर पर मेटा के लिए एक ‘प्रमुख प्राथमिकता’ है।

44 करोड़ लोग करते हैं Meta के फेसबुक का यूज

अंतिम प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, भारत में 44 करोड़ लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं और देवनाथन ने बताया कि तब से, मेटा ने अपने ऐप परिवार में वृद्धि की है। दुनियाभर में लगभग 20 करोड़ व्यवसाय व्हाट्सएप पर हैं और बिजनेस ऐप का उपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम भारत के आंकड़ों का विश्लेषण नहीं करते हैं, लेकिन इनकी काफी अच्छी संख्या है। भारत में यह बहुत बड़ी संख्या है।’ उन्होंने आगे कहा कि व्हाट्सएप का मौद्रीकरण कंपनी की प्राथमिकता है, क्योंकि इसमें काफी संभावनाएं हैं। कंपनी इस ऐप के जरिये बिल भुगतान से लेकर मेट्रो ट्रेन टिकट खरीदने तक की सुविधाएं दे रही है।

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 3:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement