facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

व्हील्स इंडिया के हाइड्रोलिक्स कारोबार के दो-तीन वर्ष में दोगुना होने का अनुमान

Advertisement

कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रीवत्स राम ने कहा कि व्हील्स इंडिया लिमिटेड का हाइड्रोलिक्स व्यवसाय से वर्तमान में कारोबार 150 करोड़ रुपये है।

Last Updated- October 29, 2024 | 12:07 PM IST
Wheels India's hydraulics business expected to double in two-three years व्हील्स इंडिया के हाइड्रोलिक्स कारोबार के दो-तीन वर्ष में दोगुना होने का अनुमान

ट्रक, यात्री वाहनों और निर्माण उपकरणों के लिए पहिये बनाने वाली कंपनी व्हील्स इंडिया लिमिटेड को अगले दो-तीन वर्षों में अपने हाइड्रोलिक्स कारोबार को दोगुना करने की उम्मीद है। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रीवत्स राम ने कहा कि व्हील्स इंडिया लिमिटेड का हाइड्रोलिक्स व्यवसाय से वर्तमान में कारोबार 150 करोड़ रुपये है।

राम ने चेन्नई में कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हाइड्रोलिक्स व्यवसाय में निर्यात के काफी अवसर हैं। हम वैश्विक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विस्तार कर रहे हैं। हम यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका में निर्माता के लिए आपूर्तिकर्ता हैं… हमें अगले दो-तीन वर्षों में हाइड्रोलिक्स व्यवसाय को 150 करोड़ रुपये से अधिक के वर्तमान स्तर से दोगुना करने का भरोसा है।’’

Also read: JSW ग्रुप और दक्षिण कोरिया के पॉस्को ने मिलाया हाथ, भारत में स्टील प्लांट और बैटरी सामग्री पर फोकस 

उन्होंने कहा कि व्हील्स इंडिया इस वर्ष पूंजीगत व्यय के लिए 225 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता के साथ अपनी योजना पर आगे बढ़ रहा है। व्हील्स इंडिया लिमिटेड ने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में 21.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में 5.24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। समीक्षाधीन तिमाही में राजस्व 1,085 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,189 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 12:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement