facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

किस लिस्टेट कंपनी को मिला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन Re-development का 2195 करोड़ का ठेका

Advertisement

लंबे समय से प्रतीक्षित पुनर्विकास योजना की वित्तीय बोली रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने गुरुवार को खोली।

Last Updated- February 06, 2025 | 10:36 PM IST
L&T emerges lowest bidder for New Delhi station revamp

पहले हुई देरी के बाद अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना एक कदम आगे बढ़ी है। डीईसी इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐंड प्रोजेक्ट्स और एचजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग के संयुक्त उद्यम (जेवी) की बोली को सबसे कम बोली घोषित की गई है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में एचजी इन्फ्रा ने बताया है कि इसके लिए 2,195 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है।

एक्सचेंज को गुरुवार को दी गई जानकारी में कहा गया है कि इस संयुक्त उपक्रम में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी डीईसी इन्फ्रा और 49 प्रतिशत हिस्सेदारी एचजी इन्फ्रा की है। लंबे समय से प्रतीक्षित पुनर्विकास योजना की वित्तीय बोली रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने गुरुवार को खोली। इस परियोजना पर इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण (ईपीसी) मॉडल पर काम होगा।

एक्सचेंज को दिए गए बयान में एचजी इन्फ्रा ने कहा है कि उसकी बोली आरएलडीए द्वारा अनुमानित लागत 2,469 करोड़ रुपये से कम थी। इस पुनर्विकास योजना की निर्माण अवधि 45 महीने होगी। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि परियोजना के लिए कंपनी 4 अन्य कंपनियों, सीगल इंडिया, डीआरए इन्फ्राकॉन, जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स और एनसीसी के साथ दौड़ में शामिल थी।

Advertisement
First Published - February 6, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement