facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कौन होगा LIC का नया चेयरमैन, जानिए कैसे होती है नियुक्ति ?

Advertisement
Last Updated- March 19, 2023 | 4:04 PM IST
LIC Chairman: Siddharth Mohanty appointed new chairman of LIC, will hold the post till 2025

सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों का चयन करने वाला वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) इस महीने बीमा कंपनी LIC के नए चेयरमैन का चयन कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी के चार प्रबंध निदेशकों में से चेयरमैन का चयन किया जाएगा। अगर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे तो ब्यूरो अगले सप्ताह के अंत तक इस पद के लिए साक्षात्कार आयोजित कर सकता है।

सूत्रों ने बताया कि FSIB संसद के बजट सत्र के बीच सदस्यों की उपस्थिति को देखते हुए इसी सप्ताह चयन कर सकता है। FSIB की सिफारिश पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति करेगी। गौर करने वाली बात है कि चार में से एक प्रबंध निदेशक बीसी पटनायक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर सरकार पहले से ही तबलेश पांडे को नियुक्त कर चुकी है।

LIC के प्रबंध निदेशक एमआर कुमार का 13 मार्च, 2023 को कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती LIC के कार्यवाहक चेयरमैन हैं। LIC देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। दावेदारों में अन्य प्रबंध निदेशक- मिनी आइप और एम जगन्नाथ हैं। चेयरमैन पद पर चयनित नहीं होने की स्थिति में मोहंती इसी साल जून में सेवानिवृत्त होंगे जबकि आइप अगस्त में सेवानिवृत्त होंगी।

हालांकि LIC का चेयरमैन 62 साल की आयु में सेवानिवतृत्त होता है। सरकार ने 2021 में भारतीय जीवन बीमा निगम (कर्मी) विनियम, 1960 में संशोधन करके LIC चेयरमैन की सेवानिवृत्ति आयु को 62 वर्ष तक बढ़ा दिया। नियमों में किए गए बदलावों को भारतीय जीवन बीमा निगम (स्टाफ) संशोधन नियम, 2021 कहा जाता है।

यह भी पढ़ें : LIC New MD: तबलेश पांडेय के हाथों में LIC की कमान, लेंगे बी सी पटनायक की जगह

गौर करने वाली बात है कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित कुछ अपवादों को छोड़कर, अधिकांश सार्वजनिक उपक्रमों के शीर्ष अधिकारियों के लिए सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष है। छह सदस्यीय FSIB के प्रमुख कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा हैं।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement