facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यात्री वाहनों की थोक बिक्री जून में दो फीसदी बढ़ी: SIAM

Advertisement

सियाम ने कहा कि जून में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री दो फीसदी बढ़ी, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 13,08,764 इकाई थी।

Last Updated- July 12, 2023 | 2:05 PM IST
car sale

घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जून में सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 3,27,487 इकाई हो गई। उद्योग निकाय सियाम ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मल्टी यूटिलिटी वाहनों की अच्छी मांग बनी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक जून 2022 में डीलरों को 3,20,985 यात्री वाहन भेजे गए थे। सियाम ने कहा कि पिछले महीने दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 13,30,826 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 13,08,764 इकाई थी।

ये भी पढ़ें : Car Sales in June: जून में वाहनों की खुदरा बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ी

बयान के मुताबिक समीक्षाधीन माह में तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री लगभग दो गुना बढ़कर 53,019 इकाई हो गई, जबकि जून 2022 में यह 26,701 इकाई थी। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 9,95,974 इकाई हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 9,10,495 इकाई थी।

जून तिमाही में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 41,40,964 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 37,24,533 इकाई थी। दूसरी ओर वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री घटकर 2,17,046 इकाई रह गई।

सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ”कुल मिलाकर यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री 2023-24 की पहली तिमाही में अच्छी रही है, हालांकि कुछ उप-खंडों में सालाना आधार पर मामूली गिरावट हुई।” उन्होंने कहा कि बेहतर मानसून और महंगाई कम होने की उम्मीदों के साथ उद्योग को बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है, हालांकि ऊंची ब्याज दरें चिंता का विषय बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें : Audi Car Sales: ऑडी इंडिया की बिक्री की रफ्तार धुआंधार, पहली छमाही में 97 फीसदी बढ़ी

 

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 12:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement