facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या अप्रैल में लगेगी अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) की बंपर लॉटरी?

Advertisement

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एरोड्रम लाइसेंस देने से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए एन-मायल के हितधारकों से मुलाकात की है।

Last Updated- February 26, 2025 | 10:40 PM IST
Navi Mumbai airport to be inaugurated in April 2025, domestic flights to start from May नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन अप्रैल 2025 में, मई से घरेलू उड़ानें शुरू

नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट (एन-मायल) का उद्घाटन अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है और उसके बाद घरेलू वाणिज्यिक विमानों का परिचालन मई से संभव हो सकता है। निर्माणाधीन हवाई अड्डे पर हुए वाणिज्यिक उड़ान के परीक्षण के दो महीने बाद यह जानकारी मिली है।

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के मुख्य कार्य अधिकारी अरुण बंसल ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि हवाई अड्डे से अगले साल जुलाई से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एरोड्रम लाइसेंस देने से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए एन-मायल के हितधारकों से मुलाकात की है। दिसंबर में परीक्षण विमान यहां उतरकर हवाई अड्डे पर स्थापित नए उपकरणों का मूल्यांकन किया था। ऐसा हवाई अड्डा प्रमाणन प्रक्रिया के तौर पर परिचालन सुरक्षा की पुष्टि करने के लिया किया जाता है।

परिचालन के पहले चरण में हवाई अड्डे की सालाना 2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। उद्घाटन होने के शुरुआती छह महीनों के भीतर घरेलू परिचालन के लिए करीब 80 लाख से 1 करोड़ यात्रियों को संभालने का अनुमान है। एन-मायल मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा हवाई अड्डा होगा। फिलहाल मुंबई क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ही एकमात्र परिचालन में हवाई अड्डा है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सालाना 5 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभालता है।

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement