facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का किया ऐलान, 1 मार्च से लागू होगा हाइक

Advertisement

विप्रो ने 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही के लिए कर्मचारियों को 100 प्रतिशत तिमाही वैरिएबल पे दिया है, जो फरवरी की सैलरी के साथ मिलेगा।

Last Updated- February 12, 2026 | 10:12 PM IST
Wipro Share price after q2 results

आईटी सेक्टर की कंपनी विप्रो (Wipro) ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया है। कंपनी 1 मार्च से अपने सभी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा रही है। कंपनी के एक इंटरनल ईमेल के मुताबिक, यह बढ़ोतरी सितंबर में टल गई थी, जिससे कर्मचारियों को लंबे समय से इंतजार था। हालांकि, वेतन बढ़ोतरी कितने प्रतिशत होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

इस वित्त वर्ष में भारतीय आईटी सेवा कंपनियां सैलरी बढ़ाने और वैरिएबल पे देने में सतर्क रही हैं। कारोबार की अनिश्चित स्थिति, टैरिफ विवाद और भू-राजनीतिक तनाव इसके बड़े कारण रहे हैं।

टीसीएस ने अप्रैल की जगह वेतन बढ़ोतरी को सितंबर तक टाल दिया था। वहीं कॉग्निजेंट ने अगस्त में टालने के बाद नवंबर से सैलरी बढ़ाई। टीसीएस ने ज्यादातर कर्मचारियों को 4.5 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दी।

बड़ी आईटी कंपनियों में विप्रो आखिरी कंपनी है, जिसने अब वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी पहले कहती रही है कि फैसला कारोबारी माहौल को देखकर लिया जाएगा। जनवरी में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सौरभ गोविल ने कहा था कि फैसला जल्द लिया जाएगा। कंपनी ने इस पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

विप्रो ने 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही के लिए कर्मचारियों को 100 प्रतिशत तिमाही वैरिएबल पे दिया है, जो फरवरी की सैलरी के साथ मिलेगा। सैलरी बढ़ोतरी भले टली रही हो, लेकिन कंपनी ने वैरिएबल पे देने में उदार रुख रखा है। पहले दो तिमाहियों में भी 90 प्रतिशत से ज्यादा भुगतान किया गया था।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 7:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement