facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro ने अमित चौधरी के इस्तीफे के बाद संजीव जैन को नया COO नियुक्त किया

Advertisement

Wipro COO: कंपनी के बाहर अवसर तलाशने के लिए चौधरी ने इस्तीफा दिया है। वह मई के अंत तक कंपनी में रहेंगे।

Last Updated- May 17, 2024 | 11:29 PM IST
Wipro's results better than expected, yet analysts' opinions divided Wipro के नतीजे अनुमान से बेहतर फिर भी विश्लेषकों की राय जुदा

प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने शुक्रवार को संजीव जैन को नया मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी ने कहा कि अमित चौधरी के इस्तीफा देने के बाद तत्काल प्रभाव से जैन की नियुक्ति की गई है। कंपनी के बाहर अवसर तलाशने के लिए चौधरी ने इस्तीफा दिया है। वह मई के अंत तक कंपनी में रहेंगे।

यह हाल के दिनों में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के इस्तीफे का नया मामला है। इससे पहले मुख्य कार्य अधिकारी थिएरी डेलापोर्टे और मुख्य वित्त अधिकारी जतिन दलाल ने त्यागपत्र दिया था। जैन कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी श्रीनिवास पालिया को रिपोर्ट करेंगे और विप्रो की कार्यकारी समिति के सदस्य बने रहेंगे।

वह बेंगलूरु में रहेंगे। जैन साल 2023 में बतौर वैश्विक प्रमुख (कारोबार संचालन) विप्रो में शामिल हुए थे। उनके पास बड़ी, विविध टीमों का नेतृत्व करने और वैश्विक परिचालन को बढ़ाने का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement