facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विप्रो कंज्यूमर की बिक्री बीते वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये के पार

Advertisement
Last Updated- April 04, 2023 | 5:36 PM IST
Wipro Consumer sales

रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान (FMCG) बनाने वाली कंपनी विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग ने बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 10,000 करोड़ रुपये का कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। विभिन्न क्षेत्रों, ब्रांड और श्रेणियों में कंपनी ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

अजीम प्रेमजी की अगुवाई वाली विप्रो एंटरप्राइजेज की FMCG इकाई का घरेलू कारोबार बीते वित्त वर्ष में 17 फीसदी बढ़ा है। इसके चंदन साबुन ब्रांड संतूर की बिक्री 2,650 करोड़ रुपये से अधिक रही और यह इस खंड में दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड रहा। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 8,634 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया।

विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग ने वर्ष 1945 में महाराष्ट्र के अमलनेर में अपने कारखाने के साथ एक वनस्पति ब्रांड के रूप में शुरुआत की थी। यह अब 60 देशों में मौजूद है। कंपनी 18 कारखानों का परिचालन करती है और इसके कर्मचारियों की संख्या 10,000 से अधिक है। कंपनी की कुल कमाई में उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार का हिस्सा 51 फीसदी है।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement