facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro के एंप्लॉयीज को अब हफ्ते में 3 दिन आना होगा ऑफिस, कंपनी लागू करेगी हाइब्रिड वर्क पॉलिसी

Advertisement

15 नवंबर से हाइब्रिड वर्क पॉलिसी को लागू कर दिया जाएगा। Wipro के सभी कर्मचारियों को हफ्ते में दिन ऑफिस आना अनिवार्य होगा।

Last Updated- November 07, 2023 | 2:22 PM IST
Wipro's results better than expected, yet analysts' opinions divided Wipro के नतीजे अनुमान से बेहतर फिर भी विश्लेषकों की राय जुदा
Representative Image

भारत की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने सभी कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना अनिवार्य कर दिया है। कंपनी ने ई-मेल के जरिए सभी एंप्लॉयीज को इसकी सूचना दी।

15 नवंबर से लागू होगी हाइब्रिड वर्क पॉलिसी

कंपनी द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, 15 नवंबर से हाइब्रिड वर्क पॉलिसी को लागू कर दिया जाएगा। Wipro के सभी कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना अनिवार्य होगा। अगर कोई एंप्लॉयी इस नियम का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, विप्रो के एचआर ऑफिसर सौरभ गोविल (Wipro HR Saurabh Govil) की मेल में कहा गया है कि इस बदलाव का मकसद टीमवर्क को बढ़ावा देना है, जिससे कि एंप्लॉयीज के बीच ज्यादा से ज्यादा इंटरएक्शन हो सके।

यह भी पढ़ें : ग्लोबल लीडर बनने के लिए Infosys फाउंडर नारायण मूर्ति ने दिया मंत्र- हफ्ते में 70 घंटे काम करें युवा

कई और आईटी कंपनियों ने वर्क फ्रॉम ऑफिस किया अनिवार्य

कोरोना महामारी के कारण कई कंपनियां ने अपने एप्लॉयी को वर्क फ्रॉर्म होम की सुविधा दे रखी थी। हालांकि, अब स्थिति सुधरने के बाद कंपनियां हाइब्रिड वर्क पॉलिसी को अपना रही है। कुछ दिन पहले टीसीएस (TCS) और इंफोसिस (Infosys) ने भी ‘वर्क फ्रॉम ऑफिस’ पॉलिसी का ऐलान किया था। टीसीएस ने कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस आने के लिए कहा है। वहीं, इंफोसिस ने अपने एंप्लॉयीज को महीने में 10 दिन ऑफिस आने को कहा है।

कैसा रहा Wipro का सितंबर तिमाही का नतीजा?

विप्रो (Wipro Profit) ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के नतीजों का बुधवार को ऐलान कर दिया। आईटी दिग्गज ने 30 सितंबर, 2023-24 को समाप्त तिमाही में 2650 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया है।

विप्रो (Wipro Q2 Result) ने बुधवार को बीएसई फाईलिंग में बताया कि एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,649.1 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था।

हालांकि, कंपनी ने मुनाफे में सालाना आधार पर 0.68 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है। वहीं, इससे पिछली यानी अप्रैल-जून 2023-24 तिमाही में आईटी कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,886 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 2:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement