facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro मसाला कारोबार में उतरी, केरल के ब्रांड Nirapara का किया अधिग्रहण

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 4:21 PM IST
Wipro Share price after q2 results

विप्रो कंज्यूमर केयर ने केरल के सबसे ज्यादा बिकने वाले खाद्य पदार्थों के ब्रांड निरापारा के अधिग्रहण के साथ ही डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों और मसालों के क्षेत्र में उतरने की घोषणा की है।

हालांकि, कंपनी ने सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि विप्रो समूह की इकाई ने निरापारा के साथ इस बारे में पक्का समझौता किया है। इस अधिग्रहण के साथ ही विप्रो कंज्यूमर केयर भी मसालों के बाजार में उतर गई है।

इस क्षेत्र की अन्य कंपनियों में डाबर, इमामी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड और आईटीसी शामिल हैं। विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटनिंग और विप्रो एंटरप्राइजेज के कार्यकारी निदेशक विनीत अग्रवाल ने कहा, ‘‘निरापारा हमारा 13वां अधिग्रहण है और यह मसालों तथा तैयार भोजन की श्रेणी में हमारी स्थिति को मजबूत करता है।’’

विप्रो एंटरप्राइजेज की इकाई विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटनिंग भारत में सबसे तेजी से बढ़ते रोजमर्रा के इस्तेमाल के उपभोक्ता सामान कारोबार में से एक है।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement