facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro के फाउंडर अजीम प्रेमजी ने बेटों को दिया 1 करोड़ शेयर का गिफ्ट, जानिए कितनी है इनकी कीमत

Advertisement

78 वर्षीय टेक संस्थापक Azim Premji के पास पिछले सप्ताह तक कंपनी के 22.58 करोड़ से अधिक शेयर थे।

Last Updated- January 25, 2024 | 2:02 PM IST
Premji gifts 10 mn equity shares of Wipro worth over Rs 480 cr to his sons
Wipro founder Azim Premji (File pic)

विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी (Wipro founder Azim Premji) ने अपने दोनों बेटों ऋषद प्रेमजी (Rishad Premji) और तारिक प्रेमजी (Tariq Premji) 1.02 करोड़ इक्विटी शेयर गिफ्ट में दिए हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

इन शेयरों की कीमत 500 करोड़ रुपये है। 78 वर्षीय टेक संस्थापक के पास पिछले सप्ताह तक कंपनी के 22.58 करोड़ से अधिक शेयर थे। विप्रो के शेयर का वर्तमान में मूल्य 472.9 रुपये प्रति शेयर है। ऐसे में ट्रांसफर शेयरों की कीमत 483 करोड़ रुपये बैठती है।

टेक दिग्गज अजीम प्रेमजी के बेटे रिशद प्रेमजी वर्तमान में विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन हैं और आईटी उद्योग का एक प्रमुख चेहरा हैं।

यह भी पढ़ें: DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया 1.1 करोड़ रु का जुर्माना

कंपनी ने क्या दिया बयान?

Wipro की ओर से बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार, ‘‘ मैं, अजीम एच. प्रेमजी आपको बताना चाहता हूं कि विप्रो लिमिटेड में मेरे 1,02,30,180 शेयर जो कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 0.20 प्रतिशत हैं, उन्हें रिशद अजीम प्रेमजी और तारिक अजीम प्रेमजी को उपहार स्वरूप हस्तांतरित कर दिया गया है।’’

हालांकि, इस लेन-देन से कंपनी में समग्र प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं आएगा और प्रस्तावित लेन-देन के बाद भी यह समान रहेगी।

यह भी पढ़ें: Zee Entertainment ने Sony India के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की

विप्रो की ओर से शेयर बाजार को अलग से दी गई जानकारी में रिशद प्रेमजी ने बताया कि विप्रो लिमिटेड के 51,15,090 इक्विटी शेयर अजीम प्रेमजी से उपहार के रूप में मिले हैं। तारिक अजीम प्रेमजी ने भी अजीम प्रेमजी से उपहार स्वरूप 51,15,090 शेयर मिलने की जानकारी दी है।

 

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 12:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement