facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro को मिला नोकिया से लाखों डॉलर का सौदा

Advertisement

विप्रो ने कहा, ‘इसका उद्देश्य होगा बेहतर उपलब्धता, सुरक्षित और स्वचालित सेवाएं प्रदान करके कर्मचारियों के अनुभव को बेहतर बनाना।’

Last Updated- April 30, 2024 | 9:50 PM IST
Wipro share price

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी विप्रो ने मंगलवार को कहा कि उसे नोकिया से कई लाख डॉलर का एक सौदा हासिल हुआ है जिसके तहत वह नोकिया की कर्मचारी सेवा डेस्क में सुधार करेगी और उसके कर्मचारियों के वैश्विक नेटवर्क को अबाध और वास्तविक गति वाला आई टी सहयोग मुहैया कराएगी। इस सौदे की वित्तीय जानकारी साझा नहीं की गई।

विप्रो ने कहा कि उसकी टीम दुनिया भर के 130 देशों में काम कर रहे नोकिया के करीब 86,700 कर्मचरियों के लिए एक एआई चालित, क्लाउड आधारित विशिष्ट उपाय तैयार करेगी। विप्रो ने कहा, ‘इसका उद्देश्य होगा बेहतर उपलब्धता, सुरक्षित और स्वचालित सेवाएं प्रदान करके कर्मचारियों के अनुभव को बेहतर बनाना।’

विप्रो की कंपनी डेजिग्निट जिसे ऐसे काम में विशेषज्ञता हासिल है वह उपयोगकर्ताओं पर शोध करके यह सुनिश्चित करेगी कि कर्मचरियों को सही समय पर विशिष्ट सहायता प्रदान की जा सके। विप्रो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और नॉर्डिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय फिराके ने कहा, ‘जेनरेटिव एआई बहुत तेजी से डिजिटल कामकाज की सेवाओं का अहम घटक बनता जा रहा है।

हमारी क्लाउड आधारित तकनीकी विशेषज्ञता और हमारा डिजाइन आधारित रुख नोकिया के कर्मचारियों को बेहतरीन सहयोग मुहैया कराएगा और वे तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करते हुए अपने ग्राहकों की बेहतर सेवा कर पाएंगे।’

नोकिया के वाइस प्रेसिडेंटऔर यूजर एक्स्पीरिएंस के प्रमुख मार्जी वान डॉन्क ने कहा कि नोकिया अपनी आईटी सेवाओं के साथ यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘दूरदराज से बेहतर समर्थन मुहैया कराना एक अहम कदम है और इसमें उन्नत तकनीक का प्रयोग होता है ताकि अबाध, सुरक्षित और किफायती सहयोग मुहैया कराया जा सके।

इसमें जगह, उपकरण या नेटवर्क की बाधा नहीं आनी चाहिए। इस विचार का क्रियान्वयन हमारे उपयोगकर्ताओं को दिक्कतों को खुद हल करने में मदद पहुंचाएगा। इसके लिए उन्हें बेहतर सलाह और मार्गदर्शन दिया जाएगा।’

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement